दतिया (मध्यप्रदेश) की खबर ( 04 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 जुलाई 2013

दतिया (मध्यप्रदेश) की खबर ( 04 जुलाई )

स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा आज विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे

मध्यप्रदेश शासन के विधि विधायी, संसदीय कार्य, आवास एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा दिनांक 5 जुलाई 2013 को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आप प्रातः 9 बजे राजघाट तिराहे पर श्री रामरतन यादव के निवास पर चाय पियेंगे। 10 बजे आप मानसरोवर काॅलोनी दतिया में आयोजित कुशवाहा समाज की बैठक में भाग लेंगे। प्रातः 10.30 बजे आप गांधी रोड़ तिगैलिया दतिया स्थित पूनम गिफ्ट सेन्टर के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे आप जलालपुर उद्गंवा जायेंगे कार्यकर्ताओं से भेंट एवं भोजन करेंगे। दोपहर 1.30 बजे से अपरान्ह 2.55 बजे तक आपका समय निवास पर आरक्षित रहेगा। अपरान्ह 3 बजे से 4.15 बजे तक आप दतिया शहर के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे एवं डबरा जिला ग्वालियर के प्रस्थान करेंगे। सायं 5 बजे आप डबरा पहुंचकर झांसी रोड केवट धर्मशाला के सामने याॅम्हा पाईप एवं स्कूटर शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 7 बजे आप भितरवार में भाजपा कार्यकर्ताओं की गैतम मील डबरा में बैठक लेंगे। रात्रि 8 बजे आप डबरा से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे रात्रि 9 बजे आप ग्वालियर पहुंचेगे और रात्रि 11.30 बजे आप ग्वालियर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे और दिनांक 6 जुलाई 2013 को प्रातः 5.25 बजे भोपाल पहुंचेगे और निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

चिकित्सक दल का कैम्प वेरछा में उल्टी दस्त से पीडि़तों का तत्काल उपचार 

सेवढ़ा विकासखण्ड के ग्रा बेरछा में उल्टी दस्त की शिकायत प्राप्त होने पर जिला कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे द्वारा चिकित्सक दल को तत्काल ग्राम बेरछा पहुंचने के निर्देश दिये गये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. आर.एस. गुप्ता ने बताया कि दो दिन से निरंतर चिकित्सकदल ग्राम बेरछा में हैं। उल्टी दस्त के मरीजों को बेरछा से उपचार हेतु सिविल अस्पताल सेवढ़ा में भर्ती कराया गया हैं जो खतरे से बाहर हैं। स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही हैं। लोगों को स्वच्छ भोजन एवं पानी का सेवन करने की सलाह दी गई हैं। आसपास का वातावरण स्वच्छ बनाने हेतु भी समझाईश दी गई हैं। 

जिले में 20.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 1 जून से दिनांक 4 जुुुुुलाई 2013 तक जिले में कुल 20.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। जिसमें दतिया में 209 मिलीमीटर, सेवढ़ा में 147 मिलीमीटर और भाण्ड़ेर में 267 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। गत वर्ष इस अवधि में दतिया में 11 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। 

ग्राम सोनागिर में आमजन से रूबरू हुए स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा 

मध्यप्रदेश शासन के विधि विधायी, संसदीय कार्य, आवास एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा सोनागिर पहुंचकर आमजन से रूबरू हुए। उन्होंने सोनागिर में हुये विकास कार्यो पर आमजन से चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री श्री विजय चैधरी के निवास पर धार्मिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। 

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा श्री अरूण शर्मा के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त की 

मध्यप्रदेश शासन के विधि विधायी, संसदीय कार्य, आवास एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा द्वारा सोनागिर में श्री अरूण शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनकी दादी श्रीमती गोमा देवी के निधन पर पर शोक संवेदना व्यक्त की। 

स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा का पंचम कवि की टोरिया पर स्वागत 

मध्यप्रदेश शासन के विधि विधायी, संसदीय कार्य, आवास एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा का स्थानीय पंचम कवि की टोरिया पर गल्ला व्यापारी श्री रमेश नाहर एवं श्री महेश नाहर द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान शहर के गणमान्यजन, व्यापारीगण, पत्रकारण मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा द्वारा पंचम कवि की टोरिया की हराभरा बनाने हेतु वृक्षारोपण करने की बात कही। उन्होंने शहर के गणमान्यजन से इस पर्यटन स्थल को और आकर्षक बनाने हेतु सुझाव देने की भी बात कही। 

29वीं बटालियन में कलेक्टर श्री संकेेत भोंडवे द्वारा वृक्षारोपण किया

कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे द्वारा दतिया की 29वीं बटालियन में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें अपर कलेक्टर श्री सुरेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर सोलंकी, वनमण्डाधिकारी श्री सी.एस निनामा, 29वी बटालियन सेनानी श्री आर.पी. सिंह, एडज्यूडेंट श्री व्ही.के सोनी, सहायक सेनानी श्री एन.एस. गोहिया, डाक्टर श्री एस. कुमार आदि मौजूद रहे। 




पुलिस अधीक्षक द्वारा बालकदास पर 5 हजार का ईनाम घोषित 

पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर सोलंकी द्वारा बालकदास पुत्र श्री हरदयाल ढीमर उम्र 42 साल निवासी जाखेली थाना दबोह जिला भिण्ड पर 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया हैं। जारी आदेश के अनुसार अपराधी को बंदी बनवाने या सही सूचना देने पर 5 हजार रूपये की राशि से पुरस्कृत किया जायेगा। बालकदास पर थाना दुरसडा, पण्डोखर, लांच, गिजौरा, डबरा, दबोह, आलमपुर में विभिन्न धाराओं के तहत् 18 अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बालकदास पर ग्वालियर रेंज डी.आईजी. द्वारा 10 हजार, पुलिस अधीक्षक भिण्ड़ द्वारा 5 हजार, झांसी जिले से 12 हजार और दतिया जिले से 5 हजार रूपये की ईनाम को सम्मिलि कर कुल 32 हजार रूपये की ईनाम राशि घोषित की गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: