जीवन रक्षक प्रणाली के जरिए सांस ले रहे हैं मंडेला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 जुलाई 2013

जीवन रक्षक प्रणाली के जरिए सांस ले रहे हैं मंडेला


दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के परिवार ने न्यायालय में पेश किए गए दस्तावेज में कहा है कि वह जीवन रक्षक प्रणाली के जरिए सांस ले रहे हैं, जो जोखिम भरा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, उनके परिवार ने न्यायालय में पेश दस्तावेज में कहा, "वह जीवन रक्षक प्रणाली के जरिए सांस ले रहे हैं। उनकी आसन्न मृत्यु के पूर्वानुमान के असली व पर्याप्त आधार हैं।" यह दस्तावेज ईस्टर्न केप हाई कोर्ट में पेश किया गया है।

साउथ अफ्रीकन प्रेस एसोसिएशन (एसएपीए) ने जानकारी दी कि यह दस्तावेज परिवार के 10 से अधिक सदस्यों ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया है, जिसके मुताबिक यह जोखिमपूर्ण स्थिति पिछले छह दिनों से बनी हुई है। मंडेला जल्द ही अपना 95वां जन्मदिन मनाएंगे। फेंफड़े में संक्रमण की शिकायत पर उन्हें प्रीटोरिया के अस्पताल में आठ जून को भर्ती कराया गया था, जहां 23 जून से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: