विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 06 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 जुलाई 2013

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 06 जुलाई )

अरूण सिंह को नटेरन एसडीएम बनाया गया

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अधिकारी श्री एम0बी0ओझा ने डिप्टी कलेक्टर श्री अरूण सिंह को नटेरन उपखण्ड अधिकारी, उपखण्ड मजिस्टेªट का प्रभार सौंपने के आदेश जारी कर दिए है। ज्ञातव्य हो कि पूर्व मंें उक्त प्रभार शमशाबाद एसडीएम श्री डी0आर0बिल्वे के पास था जिन्हें अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

रविशंकर राय होगे विदिशा तहसीलदार 

कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा ने रविशंकर राय को विदिशा तहसीलदार के पद पर नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिए है। ज्ञातव्य हो कि पूर्व में श्री राय बासौदा तहसील के तहसीलदार थे। जारी आदेश में उल्लेख है कि श्री राय अपना प्रभार श्री उपेन्द्र सिंह चैहान को सौंपकर तत्काल तहसीलदार तहसील विदिशा के पद पर अपनी उपस्थिति का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। 

जिले मंें अब तक 472.3 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 472.3 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है जबकि उक्त अवधि में गतवर्ष 69.1 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई थी। शनिवार छह जुलाई को जिले में एक मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई है। ज्ञातव्य हो कि जिले की सामान्य वर्षा 1133.8 मि0मी0 है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलों में स्थापित वर्षामापी यंत्रों में तहसीलवार अब तक दर्ज की गई वर्षा की जानकारी इस प्रकार से है। विदिशा तहसील में 405.6 मि0मी0, बासौदा में 627.2 मि0मी0, कुरवाई में 499 मि0मी0, सिरोंज में 289 मि0मी0, लटेरी में 341 मि0मी0, ग्यारसपुर में 541 मि0मी0, गुलाबगंज में 638 मि0मी0 और नटेरन में 438 मि0मी0 वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: