गांव और गरीब किसानों के लिए बनी है अनेक योजनाऐं - स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा
मध्यप्रदेश शासन के विधि विधायी, संसदीय कार्य, आवास एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ग्राम हिडोरा पहंचकर ग्रामीणजन से रूवरू हुए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुशवाहा, श्री विपिन गोस्वामी एवं श्री भगवान सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा ग्रामीणजन की समस्याऐं सुनी और उनके निराकरण कराने की बात कही। गांव में प्रमुख रूप से दो हैण्डपंप लगवाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। जिसके संबध में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा ग्राम पंचायत से प्रस्ताव के आधार पर हेण्डपंप खनन कराने की बात कही। स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने अपने उदवोधन में कहा कि मध्य प्रदेश के साथ दतिया में भी चहुमुखी विकस हो रहा है। दतिया में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में समान रूप से विकास हो रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार भी गांव गरीब किसान, मजदूर पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश में चैबीस घंटे बिजली, गरीवों को एक रूपये किलो गेहूॅ, किसान को जीरो प्रतिशत व्याज पर कर्ज दिया जा रहा है। सभी वर्गो के विकास हेतु योजनाऐं बनाई जा रही है आप सभी इन योजनाओं का लाभ लें। कार्यक्रम के दौरान श्री विपिन गोस्वामी ने दतिया में हो रहे विकास कार्यो का उल्लेख किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें