दतिया (मध्यप्रदेश) की खबर ( 12 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 12 जुलाई 2013

दतिया (मध्यप्रदेश) की खबर ( 12 जुलाई )

विकास के लिए सामूहिक विवाह जरूरी - डा. श्रीमन मिश्रा
  • बसई में 13 जोडो का हुआ सामूहिक विवाह


मंडी प्रांगण बसई में सर्वजातीय विवाह सम्मेलन के दौरान 13 जोडो का विवाह सम्पन्न हुआ। समाज सेवी श्री मिश्रा द्वारा वर बधुओं केा आर्शीवाद प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने प्रत्येक जोडे को 5-5 साडी प्रदान की। विवाह समारोह में मुख्य बाजार से बारात मंडी प्रांगण पहुची जहां पर विवाह सम्पन्न हुए। डा. श्रीमन मिश्रा द्वारा बर वधुओं को आर्शीवाद प्रदान करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह समय की मांग है इससे बडे छोटे का भेदभाव मिटता है समय और पैसे की भी बचत होती है। कार्यक्रम के दौरान जिला अंत्योदय समिति के उपाध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता, बसई सरपंच श्री अशोक राय, विक्रम सिंह चैहान, जीतू कमरिया, विवेक सांडिल, महेन्द्र तिवारी, सुनील लखेरे, सौरभ तिवारी व कार्यक्रम के संयोजक अंकित पचैरी सहित बसई क्षेत्र के गणमान्यजन व वर वधुओं के परिजन उपस्थित रहे। 

स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा 13 जुलाई एवं 14 जुलाई 2013 को जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे

मध्य प्रदेश शासन के विधि विधायी, संसदीय कार्य, आवास एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा दिनांक 13 जुलाई 2013 एवं 14 जुलाई 2013 को जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आप दिनांक 13 जुलाई 2013 को रात्रि 1.05 बजे सचखंड एक्सप्रैस द्वारा भोपाल से डबरा जिला ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रात 6 बजे डबरा आगमन एवं निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रात 9 बजे डबरा से जिगना जिला दतिया के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रात 10 बजे ग्राम जिगना आगमन एवं जिगना में इंटरकाॅलेज के उदघाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रात 11 बजे दतिया आगमन एवं दतिया शहर के अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दोपहर 12.05 बजे मामा गुप्ता के निवास पर भोजन करेंगे। दोपहर 1.20 बजे से अपरान्ह 2.55 बजे तक दतिया निवास पर आपका समय आरक्षित रहेगा। सायं 3 बजे से सायं 6.50 बजे तक दतिया ग्रामीण में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सायं 7 बजे दतिया से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि 9 बजे ग्वालियर निवास आगमन एवं रात्रि विश्राम ग्वालियर निवास पर करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा दिनांक 14 जुलाई 2013 को प्रात 8 बजे ग्वालियर से दतिया के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रात 10 बजे दतिया आगमन एवं टेऊराम धर्मशाला में आयोजित रोजा-अफतार की बैठक में भाग लेंगे। प्रात 11 बजे दतिया में आयोजित लोहपीटा समाज की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे हनुमान गढी मंदिर में आयोजित महिला मोर्चे की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 1.30 बजे दतिया निवास पर आपका समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 2.30 बजे गृहमंत्री के दतिया में आयोजित कार्यक्रमों के उनके साथ रहेंगे। सायं 7 बजे दतिया से डबरा जिला ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। सायं 7.30 बजे डबरा आगमन एवं स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि 10 बजे डबरा से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि 11.30 बजे ग्वालियर आगमन एवं भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। दिनांक 15 जुलाई 2013 को प्रात 5.25 बजे भोपाल आगमन एवं निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। 

स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा के मुख्यआतिथ में ग्राम जिगना में इंटरकाॅलेज का उद्घाटन करेंगे आज

मध्य प्रदेश शासन के विधि विधायी, संसदीय कार्य, आवास एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में आज दिनांक 13 जुलाई 2013 को ग्राम जिगना में प्रात 10 बजे इंटर काॅलेज के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

गृहमंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे

मध्य प्रदेश शासन के गृहमंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता दिनांक 14 जुलाई 2013 को प्रात 6.35 बजे छत्तीसगढ एक्सप्रैस द्वारा भोपाल से दतिया सोनगिर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.50 बजे सोनागिर दतिया आगमन एवं श्री सोनागिर जी सिद्व क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 13.05 बजे श्री सोनागिर जी सिद्व क्षेत्र आगमन एवं स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेेंगे। अपरान्ह 14 बजे श्री सोनागिरजी सिद्व क्षेत्र से दतिया के लिए प्रस्थान करेंगे। अपरान्ह 14.30 बजे दतिया आगमन करेंगे। सायं 15 बजे मां पीताम्बरा पीठ के दर्शन करेंगे। सायं 16 बजे दतिया जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी स्तर तक के अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लेंगे। सायं 17 बजे दतिया से निवाड़ी टीकमगढ के लिए प्रस्थान करेंगे।  

14 जुलाई 2013 को दोपहर 12 बजे दतिया से रामेश्वरम् जाएगी तीर्थ दर्शन ट्रेन
  • प्रात 9 बजे प्लेटफार्म नम्बर 2 पर उपस्थित हो यात्री 


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना क तहत् 14 जुलाई 2013 को दोपहर 12 बजे विशेष ट्रेन 157 तीर्थ यात्रियों को लेकर दतिया से रामेश्वरम् के लिए रवाना होगी। यात्रा प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम गुप्ता ने सभी तीर्थ यात्रियों को 14 जुलाई को प्रात 9 बजे दतिया स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 2 पर उपस्थित होने के निर्देश दिये है। श्री गुप्ता ने बताया कि विशेष ट्रेन शिवपुरी, ग्वालियर होते हुए दतिया पहुंचेगी जहां पर सभी 157 तीर्थ यात्रियों को समारोह पूर्वक रवाना किया जाएगा। इसके पूर्व तीर्थ यात्रियों की हाजिरी आदि की जायेग इस कारण सभी यात्री प्रात 9 बजे उपस्थित हों। 24 जुलाई 2013 को वैष्णोंदेवी जाऐगी विशेष ट्रेन: - डिप्टी कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम गुप्ता ने बताया कि 24 जुलाई 2013 को दतिया से 227 यात्रियों को लेकर वैष्णोंदेवी के लिए ट्रेन जायेगी। इस यात्रा हेतु नवीन आवेदन 15 जुलाई 2013 तक लिए जायेगे। इसमें पूर्व में यात्रा हेतु आवेदन कर चुके तीर्थ यात्री 18 जुलाई 2013 तक सहमति दे सकते है। 242 तीर्थ यात्री प्रतिक्षा सूची में: - रामेश्वरम् यात्रा के 242 तीर्थ यात्री अभी प्रतिक्षा सूची में है। इस यात्रा में पूर्व में भरे गये आवेदक ही सहमति देकर 14 जुलाई 2013 को यात्रा कर रहे है। यह 242 यात्री चाहें तो 24 जुलाई 2013 की वैष्णोंदेवी की यात्रा हेतु सहमति दे सकते है। अलग फार्म भरने की जरूरत नही है। 

अवैध मदिरा विक्रय के तीन प्रकरण बनाये गये

जिला कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा विक्रय व धारण के विरूद्व सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। जिला आवकारी अधिकारी श्री आर.सी. त्रिवेदी के मार्गदर्शन में आवकारी उप निरीक्षक श्री प्रियंका शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक श्री पी.एस दिवाकर द्वारा बल के साथ थरेट, बरगांय, गोराघाट में कार्यवाही कर तीन व्यक्तियों के खिलाफ आवकारी अधिनियम 1915 की धारा 34-1 के एवं 34-2 के तहत प्रकरण कायम किये है। जिन व्यक्तियों के विरूद्व प्रकरण कायम किये गये है उनमें श्रीमती लाडकुवंर पत्नि रतनलाल कंजर निवासी थरेट थाना थरेट, श्रीमती मीनाक्षी पत्नि दीपक कंजर निवासी बरगांय कंजर डेरा थाना सिनावल, श्रीमती सुमन पत्नि मनीष कंजर निवासी गोराघाट थाना गोराघाट के विरूद्व तीन प्रकरण कायम किये गये है। 30 लीटर देशी मदिरा शराब जप्त की गई है। 

पुलिस अधीक्षक द्वारा चार अपराधियों पर 5-5 हजार का ईनाम घोषित किया गया 

मध्यप्रदेश पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक 80 (अ) में प्रदस्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर सोलंकी द्वारा तीन अपराधियों पर पांच-पांच हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया हैं। जिन अपराधियों पर ईनाम घोषित किया गया हैं उनमें सतेन्द्र पुत्र गोपाल सिंह परिहार उम्र 21 साल निवासी चंदावली थाना लहार जिला भिण्ड हाॅल निवासी एसएएफ कालोनी 29वीं वाहनी दतिया, विनोद पुत्र महेश यादव 30 साल निवासी लोई बडौनी थाना जिला दतिया, पूरन पुत्र दीपचंद्र अहिरवार उम्र 25 साल निवासी बडौनी दतिया, ठाकुरदास पुत्र कुंजीलाल अहिरवार निवासी लोई बडौनी थाना बडौनी दतिया के नाम शामिल हैं। 

सफाई कामगारों के हितैषी है मुख्यमंत्री श्री चैहान - श्री गंगाराम घोसरे
  • सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष द्वारा स्थानीय सर्किट हाउस पर बैठक ली


मध्य प्रदेश सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष श्री गंगाराम घोसरे द्वारा दतिया प्रवास के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस पर बैठक ली। इस दौरान आयोग के सदस्य ग्वालियर के श्री अशोक वाल्मीकि, नगर पालिका के एई श्री अरूण नामदेव, श्री दिलीप वाल्मीकि के अलावा सर्वश्री राजू सेठ, हरकिशुन पूर्व पार्षद, कुलदीप वाल्मीकि, ललित वाल्मीकि, मोहित कोसिया आदि उपस्थित रहे। श्री गंगाराम घोसरे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान सफाई कामगार समाज के सच्चे हितैषी है और इस समाज के विकास के लिए अनेक योजनाऐं बना रहे है। अभी तक इस समाज की सुध लेने वाला कोई नही था। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा समाज की उन्नति के लिए दिन रात चिंता की जा रही है। सफाई कामगारों की पंचायत बुलाकर मुख्यमंत्री द्वारा अनेक घोषणाऐं की जाएगी। हमारी मांग पर विभिन्न संस्थाओं में अंशकालिक सफाई का काम करने वाले सफाई कामगारों के मानदेय में एक हजार रूपये की बृद्वि की है। शासन द्वारा सफाई कामगारों का प्रदेश स्तरीय केडर बनाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। अभी दैनिक वेतन भोगियों को नियमित दैनिक दर से वेतन के निर्देश दिये गये है। श्री आयोग वाल्मीक द्वारा भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सफाई कामगारों के प्रति मुख्यमंत्री श्री चैहान की सोच की सराहना की। कार्यक्रम के अंत श्री अरूण नामदेव ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

बाढ आपदा हेतु कंट्रोल रूम स्थापित 

कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे के निर्देशानुसार दतिया जिले के चिन्हित ग्रामों में बाढ आपदा होने पर पेयजल समस्या निदान हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम में पदस्थ अधिकारी श्री डी.पी. राजपूत उपयंत्री कन्ट्रोल रूम प्रभारी मोवाईल नम्बर 9098009372, कर्मचारी श्री सीताराम शर्मा हैल्पर मोवाईल नम्बर 9926712766 है। कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 075522-237520 होगा इस दूरभाष नम्बर पर ग्रामीणजन पेयजल समस्या संबधी शिकायत दर्ज करा सकते है। 

कोई टिप्पणी नहीं: