नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर ( 12 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 12 जुलाई 2013

नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर ( 12 जुलाई )

जनसंख्या स्थिरता पखवाडे का आयोजन

पालसोडा। दिनांक 11 जुलाई 2013 डाॅ. विजय भारती, खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया है कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पालसोडा के अंतर्गत ’’विष्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई ’’ के अवसर पर जनसंख्या स्थिरता पखवाडे का आयोजन दिनांक 11 जुलाई से 24 जुलाई 2013 तक किया जा रहा है। इस कार्यालय द्वारा पखवाडे के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस श्रेणी मे दिनांक 11 जुलाई को स्थानीय कार्यालय मे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं आषा कार्याकर्ता की बैठक का आयोजन माननीय ईष्वर सिंह जी चैहान जिला पंचायत अध्यक्ष महोदय जिला नीमच, डाॅ. विजय भारती, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, श्री अरविंद परमार प्रभारी खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, श्रीमती रमा बैस बी.ई.ई. उपस्थिती मे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे माननीय ईष्वर सिह जी द्वारा बताया गया कि बढती हुई जनसंख्या देष के विकास मे किस प्रकार बाधक है विषय पर विस्तृीत मे चर्चा की गई। अरवींद परमार द्वारा पखवाडे मे होने वाले कार्यक्रम एवं कार्य योजना के बारे मे बताया गया है। माननीय ईष्वर सिह जी चैहान द्वारा रथ को हरी झण्डी दिखाकर ब्लाक मे रवना किया गया तत्पष्चात ग्राम मे आषा कार्यकताओं, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा विषाल जन रैली का आयोजन किया गया एवं साथ मे मानव श्रृखला बनाकर ग्रामीण जन को बढती हुई जनसंख्या को रोकने के उपाय बताया गये व साथ ही नारे के साथ रेली का समापन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर समाप्त हुआ 

कोई टिप्पणी नहीं: