दतिया (मध्यप्रदेश) की खबर ( 16 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जुलाई 2013

दतिया (मध्यप्रदेश) की खबर ( 16 जुलाई )

डिप्टी कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम गुप्ता द्वारा 101 आवेदनों पर जन सुनवाई की गई 

डिप्टी कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम गुप्ता द्वारा कलेक्टर सभाकक्ष में जन सुनवाई करते हुए 101 आवेदनों पर जन सुनवाई की गई। जन सुनवाई के दौरान सीमांकन, नामान्तरण, बटवारा, गरीबी रेखा की सूची में नाम जोड़ने, गरीबी रेखा के राशन कार्ड बनवाने, विभिन्न प्रकार की पेंशन, विभिन्न प्रकार की आर्थिक सहायता आदि से संबंधित आवेदन आये जिनके यथोचित निराकरण के निर्देश डिप्टी कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम गुप्ता द्वारा दिये गये। जन सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

इंदिरा आवास होमस्टेड योजनान्तर्गत वर्ष 2012-13 के लिए स्वीकृत आवासों की द्वितीय किश्त राशि जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदिरा आवास होम स्टेड योजनान्तर्गत वर्ष 2012-13 के लिए स्वीकृत आवासों की द्वितीय किश्त राशि संबंधित हितग्राहियों के खातों में जमा कराई गई है। जिन हितग्राहियों के खातों में राशि जमा कराई गई है उनमें सर्वश्री मनोज/मदन सिंह बेरछ, भैयालाल/ढडकोले बेरछ, परसराम/कल्लूराम वंशकार उचाड, बटोली/मूलचंद्र साहू जिगनियां हितग्राहियों के खाते में 22 हजार 500 के मान से राशि जमा की गई है।

जिले में 247.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 1 जून से दिनांक 16 जुुुुुलाई 2013 तक जिले में कुल 247.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। जिसमें दतिया में 247 मिलीमीटर, सेवढ़ा में 167 मिलीमीटर और भाण्ड़ेर में 328 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। गत वर्ष इस अवधि में दतिया में 151.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: