नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर ( 16 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जुलाई 2013

नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर ( 16 जुलाई )

सुशासन अभियान बना वरदान, धापू बाई को मिली पेंशन-रामलाल को मिला बीपीएल कार्ड
कलेक्टर श्री नरवाल ने माण्डा एवं सुठोली के ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

नीमच 16 जुलाई 2013,जिले में जन समस्याओं के निराकरण के लिए चलाये जा रहे सुशासन अभियान के प्रति ग्रामीणों मंे पहले दिन ही काफी उत्साह नजर आया। कलेक्टर श्री विकास सिह नरवाल, जिला पंचायत सी.ई.ओं. श्री डी.एस. रण्दा व अधिकारियेां के दल के साथ मंगलवार को ग्राम माण्डा एवं सुठोली पंहुचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही निराकरण भी किया। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर गांव में उपलब्ध बुनियादी सेवाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा लोक सेवाओं के प्रदाय की जानकारी ली। वृद्ध धापू बाई के चेहरें पर छाई खुशीः- सुशासन सप्ताह के तहत कलेक्टर श्री नरवाल जब अधिकारियांे के साथ माण्डा पहुंचे तो वृद्ध महिला धापूबाई भील ने निराश्रित होने और पेंशन  दिलाने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्टर ने तत्काल अपनी जेब से एक हजार रूपये निकाल कर उसके हाथों में थमा दिए। साथ ही मौके पर ही उसका वृद्धावस्था पेंशन का प्रकरण तैयार कर स्वीकृति करवाई। सुशासन अभियान न केवल धापूबाई के लिए वरदान बना, बल्कि सात गरीबों के लिए भी जीने का सहारा बना। कलेक्टर ने माण्डा के हरचन्द्र भील, कनकीबाई भील, मदनलाल सैन, नानीबाई, शांतिलाल रेगर, प्यारा भील एवं झिरमिर के कनीराम भील को पात्रता अनुसार बी.पी.एल. कार्ड बनाकर दिया बल्की उनकी वृद्धावस्था, निराश्रित पेंशन भी स्वीकृत करवा दी। बी.पी.एल. कार्ड पाकर इन गरीबों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। कलेक्टर श्री नरवाल ने गांव के ही माण्डा के रामलाल रेगर के घर जाकर उसकी आर्थिक स्थिति का जायजा लिया तथा उपने समक्ष बी.पी.एल. सर्वे फार्म भरवाकर उसका राशन कार्ड तैयार करवाया तथा रामलाल को अपने हाथों से नया बी.पी.एल. कार्ड दिया। कलेक्टर के हाथों तत्काल बी.पी.एल. कार्ड पाकर रामलाल धन्य हो गया। कलेक्टर ने रामलाल की पक्के आवास की मांग पर प्रकरण तैयार कर आवास स्वीकृति के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने गांव के पन्द्रह किसानो के खेतों में मेड बंधान एवं समतलीकरण, सात गरीबों के कच्चे मकानों कों पक्का करने हेतु प्रकरण तैयार करने के निर्देश भी दिए। खाते में नाम संशोधित-खाद बीज भी मिलेगाः- सुशासन अभियान के तहत माण्डा में पुष्कर लाल ने कलेक्टर से अपने भू-अभिलेखों में नाम संशोधित नहीं होने की शिकायत की तो कलेक्टर ने तत्काल तहसीलदार को नाम संशोधित कर नई पुस्तिका दिलाने के लिखित में निर्देश दिए साथ ही सोसायटी अधिकारियेां को निर्देश दिए, कि पुष्कर को नियमानुसार खाद बीज भी प्रदान करे। उन्होनें प्रभुलाल भारती को विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने हेतु नीमच आने की समझाईश दी। कलेक्टर श्री नरवाल ने ग्राम माण्डा में पेयजल योजना का कार्य 15 दिवस में पूर्ण करवाने के निर्देश ग्राम पंचायत को दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीअधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तकनीकी मार्गदर्शन देकर, उक्त कार्य पूर्ण करवायें। उन्होंने ग्राम पंचायत को 15 अगस्त के पूर्व गांव के मुख्य आंतरिक मार्ग पर सीमेंट कांक्रीट करवाने, के निर्देश भी दिए। सुशासन अभियान के तहत ग्राम माण्डा व सुठोली में चलित लोकसेवा केंद्र के माध्यम से 15 खाता खसरा नकले प्रदान की गई। आठ लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन तीन निर्माण श्रमिकों का पंजीयन एवं 26 बी.पी.एल. परिवारों की सूची में नाम जोडने का कार्य मौके पर किया गया। स्वास्थ्य शिविर में माण्डा में 12 किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, व खून की जांच की गई तथा 50 मरीजो की जांच कर निःशुल्क दवाईयां दी गई। सुठोली में 29 मरीजों का उपचार तथा 54 किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार श्री अजय हिंगे, प्रबंधक लोकसेवा श्री सुमीत शर्मा एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।   

दूसरे दिन दस गाॅवों में पहुंचेगे सुशासन दल 

नीमच 16 जुलाई 2013,जिला कलेक्टर श्री विकाससिंह नरवाल की पहल पर जन समस्याओं के निराकरण के लिए अभिनव पहल की गई है। इसके तहत जिले में 16 जुलाई 2013 से सुशासन अभियान की शुरूआत की गई है। यह अभियान एक माह तक चलेगा। इस दौरान  16 से 23 जुलाई 2013 तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के दूसरे दिन बुधवार को अधिकारियों के पाॅच दल दस गाॅवों में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करेगें। साथ ही गाॅवों में शासन द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एंव विकास कार्यो की प्रगति की मौके पर ही समीक्षा करेगें। इसी क्रम में आज 17 जुलाई 2013 को प्रातः 11 बजे कलेक्टर श्री विकाससिंह नरवाल के नेतृत्व में सुशासन दल सिगोंली तहसील के ग्राम परलई व कौज्या पहुचंकर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होकर उनका मौके पर ही निराकरण करेगें। इसी तरह अपरकलेक्टर के नेतृत्व वाला सुशासन दल आज अमरपुरा व सोनडी,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नीमच के नेतृत्व में गठित सुशासन दल हरवार व कराडिया महाराज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जावद के नेतृत्व में गठित सुशासन दल  बुधवार को सरवानिया मसानी व तुम्बा तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनासा के नेतृत्व में गठित सुशासन दल मोखमपुरा व चुकनी, पहुचंकर गामीणों की समस्याओं का निराकरण करेगा। 

जिले में अब तक 434 मि0मी0वर्षा दर्ज

नीमच 16 जुलाई 2013,जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 434 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई है,जबकि गत् वर्ष इस अवधि में औसत 153.6 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई थी। नीमच में 138.4 मि0मी0,जावद में 129.4 मि0मी0 एंव मनासा में 193.2 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष अब तक नीमच में 502 मि0मी0,जावद में 344.4 मि0मी0 एंव मनासा में 455.7 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई है। जिले में 16 जुलाई 2013 को प्रातः आठ बजे समाप्त हुए पिछले चैबीस घन्टों के दौरान 53.7 मि0मी0 औसत वर्षा हुई । नीमच में 80 मि0मी0, जावद में 37.2 मि0मी0 एवं मनासा में 44 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई है। 

शासकीय भूमि व आम रास्तों से अवैध अतिक्रमण तत्काल हटवाएं-श्री लहरी
डिप्टी कलेक्टर श्री लहरी ने की जनसुनवाई-56 लोगों की सुनी समस्याएं

नीमच 16 जुलाई  2013,शासकीय भूमि एंव आम रास्तों पर अवैध अतिक्रमण तत्काल हटवाएं। यह निर्देश डिप्टीकलेक्टर श्री एस.के.लहरी ने मंगलवार को कलेक्ट्र्ेट सभाकक्ष में जनसुनवाई के दौरान नीमच के आलोक मालु ,धामनिया के रतनलाल पाटीदार,खेडी मोहल्ला नीमच सिटी के सागर घीसालाल मालवीय,जावद की बरदीबाई के आवेदन पर सुनवाई करते हुए दिए। जनसुनवाई में नगर पंचायत रामपुरा के दिनेशकुमार ने नामांतरण आदेश की प्रतिलिपि देने,बिसलवास सोनिगरा की मुन्नीबाई ने परिवारजनों द्वारा मकान से बेदखल करने,भाटखेडा के रामलाल कुमावत ने समाज से बहिष्कृत करने, घसुण्डी बामनी के मोहनलाल मांगूभील ने जमीन पर कब्जा करने, मनासा के विजय बारवासा ने गाली गलोच करने, जावद के बदीबाई धाकड ने दंबगों द्वारा खडी फसल हांकने, एंव तारापुर की लताबाई ने आकाशीय बिजली गिरने से पति की मृत्यु हो जाने पर आर्थिक सहायता दिलाने संबधी आवेदन प्रस्तुत किया । जनसुनवाई में 56 लोगो ने अपने आवेदन डिप्टीकलेक्टर को प्रस्तुत कर अपनी समस्याएं सुनाई । जनसुनवाई में जुना बाजार नीमचसिटी के अमरजीत से स्वयं के उपचार हेतु आर्थिक सहायता दिलाने, बोरखेडीकला के जगदीश शर्मा ने श्रम कार्यालय से कर्मकार मण्डल का कार्ड बनवाने, नीमच के सेवा निवृत्त प्राचार्य पारसमल जैन चिकित्सा देयकों का भुगतान कराने, अरनिया मामादेव  के गोरीलाल ने अनापत्ति प्रमाण पत्र दिलावाने, नीमच के असल,रईस, अजीज एंव अहमद ने रास्ते में सीमेन्ट काॅक्रीट ब्लाॅक टाईल्स गलत लगाने ,कन्जार्डा के शम्भुलाल खाती ने पडोसियों द्वारा दीवार गिराने , संबंधी आवेदन दिया । इसी तरह सरवानिया महाराज की भोनीबाई,सुजानमल,दुधलाई की नानीबाई,ग्राम अमावली महल के बसनसिंह ,लालसिंह एंव देवीसिंह बर्डियाजागीर के जगदीश पाटीदार,टंकी एरिया ग्वालटोली नीमच के श्यामसिंह ,दुधलाई के कचरूलाल,इन्दिरा नगर नीमच के चन्द्रकांत बोरीवाल, विनोबागंज नीमच के सुरजमल,पिपलोन के मन्नालाल, धनश्याम मेघवाल, बोरखेडीकला की श्यामाबाई,ढाबेश्वर रोड शिवकालोनी निम्बाहेडा की रमाबाई टांक,पालडिया सिगोंली के मानसिंह,ग्राम सौकडी जीरन के खुमानसिंह नवलसिंह राजपूत,बघाना नीमच की सुमनबाई ,बामनिया की विमलाबाई नायक,एंव अठाना जावद की कृष्णाबाई ने भी अपनी समस्याएं डिप्टीकलेक्टर को सुनाई । इस अवसर पर जिला अधिकारी उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: