टीम कोच बनने के इच्छुक नहीं हैं डेविड बेकहम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जुलाई 2013

टीम कोच बनने के इच्छुक नहीं हैं डेविड बेकहम


पूर्व फुटबाल चैंपियन डेविड बेकहम कहते हैं कि उनका किसी भी फुटबाल टीम का कोच या प्रबंधक बनने का कोई विचार नहीं है। वेबसाइट 'दटाइम्स डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, बेकहम ने इस साल मई में फुटबाल से सन्यास लेने की घोषणा की थी। हालांकि उनके प्रशंसकों को पूरी उम्मीद थी कि सन्यास लेने के बाद वह टीम कोच के रूप में फुटबाल से जुड़े रहेंगे, लेकिन बेकहम ने ऐसा करने में रुचि नहीं दिखाई।

बेकहम ने कहा, "टीम प्रबंधक का काम मुझे कभी भी पसंद नहीं आया। हो सकता है कि पांच-दस साल बाद मैं कहूं कि मैं टीम प्रबंधक बनना चाहता था, पर मुझे नहीं लगता कि ऐसा कभी होगा। मैं दूसरी चीजें करना ज्यादा पसंद करूंगा।"

कोई टिप्पणी नहीं: