अप्राकृतिक यौनाचार के आरोपी राघवजी पहुंचे हाई कोर्ट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जुलाई 2013

अप्राकृतिक यौनाचार के आरोपी राघवजी पहुंचे हाई कोर्ट


घरेलू नौकर से अप्राकृतिक यौनाचार के आरोप में जेल पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री राघवजी ने जमानत के लिए उच्च न्यायालय की शरण ली है। उनकी याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हो सकती है। राघवजी को अपने घरेलू नौकर राजकुमार दांगी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने पर मंत्री पद की कुर्सी गंवाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। गिरफ्तारी के बाद वे भोपाल की जेल में 22 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में हैं। भोपाल के सत्र न्यायालय में जमानत की अर्जी खारिज होने पर राघवजी की ओर से उच्च न्यायालय में जमानत अर्जी दायर की है। 


राघवजी की ओर से दायर जमानत अर्जी में कहा गया है कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है और वह बेकसूर है। आगे कहा गया है कि भाजपा के पूर्व नेता शिवशंकर पटेरिया राज्यस्तरीय पद की मांग कर रहे थे, इसमें सफलता नहीं मिली तो पटेरिया ने राजकुमार के साथ साजिश कर उन्हें फंसाया है।



याचिका में राघव जी के 64 साल के राजनीतिक करियर का भी हवाला देते हुए कहा गया है कि अभी तक उन पर कोई दाग नहीं लगा था। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह साजिश रची गई है। याचिका में उनकी अधिक उम्र व अस्वस्थता का भी उल्लेख किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: