इशरत जहां मुठभेड़ मामले में आरोपी चार पुलिस अधिकारियों को सीबीआई द्वारा इस महीने की शुरुआत में दायर की गई आरोप पत्र की प्रतियां दी गईं।इशरत जहां मुठभेड़ मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी ने विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष तीन जुलाई को सात पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। इनमें से कुछ आईपीएस अधिकारी हैं।
निलंबित आईपीएस अधिकारी जी एल सिंघल, सेवानिवृत्त डीएसपी जे जी परमार, महेसाना के डीएसपी तरुण बारोट और पुलिस कमांडो अनाजू चौधरी अपने वकीलों के साथ अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बी जी जोशी की अदालत में अपनी प्रतियां हासिल करने के लिए अदालत में उपस्थित थे। मामले में अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी। सीबीआई के अनुसार मुंबई की कॉलेज छात्र इशरत, उसके मित्र जावेद शेख उर्फ प्राणेश पिल्लै और दो पाकिस्तानी नागरिकों अमजद अली राणा और जीशान जौहर की 15 जून 2004 को फर्जी मुठभेड़ में हत्या कर दी गई थी। यह मुठभेड़ गुजरात पुलिस और खुफिया ब्यूरो का संयुक्त अभियान था।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें