परिवार की खातिर छोड़ीं कई भूमिकाएं : सलमा हायेक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 जुलाई 2013

परिवार की खातिर छोड़ीं कई भूमिकाएं : सलमा हायेक


मेक्सिको की अभिनेत्री सलमा हायेक ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अपने परिवार के साथ रहने और घरेलू जिंदगी के लिए कई भूमिकाओं को ठुकरा दिया था। समाचरा एजेंसी ईएफई के मुताबिक, फिल्म 'फ्रीडा' (2003) से ऑस्कर के लिए नामित हुईं सलमा ने कहा, "मैंने कई भूमिकाएं ठुकराईं और मुझे इस बात का अफसोस नहीं है।"

उनका कहना है कि वह गर्मियों में बड़े बैनर की फिल्में करने के लिए दबाव महसूस करती हैं क्योंकि उस दौरान उनकी पांच साल की बेटी वेलेंटिना पैलोमा स्कूल नहीं जाती। उन्होंने कहा, "अगर आप ध्यान देंगे, मैं सिर्फ गर्मियों में काम करती हूं।" सलमा का मानना है कि उनके करियर में उनके पति फ्रांसीसी व्यवसायी फ्रैंक्वाइस हेनरी पिनॉल्ट और उनकी बेटी की अहम भूमिका रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: