नवाज़ शरीफ के विशेष दूत ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

नवाज़ शरीफ के विशेष दूत ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विशेष दूत शहरयार एम खान ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की और भारत के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने की इस्लामाबाद की ईमानदार इच्छा से उन्हें अवगत कराया।

 पाकिस्तानी उच्चायोग द्वारा यहां जारी एक बयान के अनुसार खान ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का एक पत्र भी सौंपा जिसमें भारत की जनता, सरकार और सिंह के लिए शुभकामनाएं और सदभाव व्यक्त किया गया है।

इसमें कहा गया है कि पत्र में भारत के साथ संबंधों में सुधार के लिए आगे बढ़ने की पाकिस्तान की इच्छा का भी जिक्र किया गया है। विशेष दूत ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन और विदेश सचिव रंजन मथाई से भी मुलाकात की। उनका विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद से भी मिलने का कार्यक्रम है।

कोई टिप्पणी नहीं: