खाद्य सुरक्षा अध्यादेश किसान विरोधी : मुलायम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

खाद्य सुरक्षा अध्यादेश किसान विरोधी : मुलायम


समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने दो दिन पहले केंद्रीय कैबिनेट द्वारा पारित खाद्य सुरक्षा अध्यादेश को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि इससे किसानों को बहुत नुकसान होगा। मुलायम ने यहां शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर आयोजित संवादददाता सम्मेलन में कहा कि खाद्य सुरक्षा अध्यादेश के बारे में हमें सोचना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में इस अध्यादेश पर चर्चा जरूर होनी चाहिए। इसके बाद ही इसे लागू करने के बारे में विचार हो। 


यादव ने कहा कि मुझे लगता है कि इस अध्यादेश से किसानों को नुकसान होगा। इस बात को कांग्रेस के मंत्री भी मानते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि विधेयक लागू होने के बाद सरकार किसानों से जबरन अनाज ले लेगी और उसके बाद किसान कहां जाएंगे? अभी तो वे बाजार में भी अपनी उपज बेचकर अच्छी कमाई कर लेते हैं।



इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में सपा प्रमुख ने कहा कि उनका जादू सिर्फ मीडिया पर ही चला है। इसके अलावा कहीं भी उनका जलवा नहीं दिख रहा है। मोदी उत्तर प्रदेश व बिहार में फेल हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश तहजीब का प्रदेश है। मोदी यहां का माहौल बिगाड़ने के प्रयास में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: