आंध्र प्रदेश के पूर्व नक्सली नेता प्रसादम की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

आंध्र प्रदेश के पूर्व नक्सली नेता प्रसादम की मौत


आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में गुरुवार को अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में घायल हुए पूर्व नक्सली नेता गंती प्रसादा राव उर्फ प्रसादम की शुक्रवार तड़के मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। प्रसादम की नेल्लोर शहर के नारायणा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी उम्र 50 साल थी। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार का कहना है कि अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को श्रीकाकुलम जिले में स्थित उनके गांव बॉबीली ले जाया जाएगा।


प्रसादम एक कवि व 'मार्टर्स कमिटि ऑफ फ्रेंड एवं रेलेटिव्स' के संयोजक थे। यह समूह पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के परिवारों का प्रतिनिधित्व करता है। वर्ष 2011 में नक्सलियों के चंगुल से ओडिशा के मल्कानगिरी के तत्कालीन जिलाधिकारी आर.वी.कृष्णा को मुक्त कराने के बदले तब अन्य नक्सलियों के साथ प्रसादम को रिहा किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: