बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को तीन लाख रुपये से ज्यादा नकली भारतीय मुद्रा (जाली नोट) के साथ गिरफ्तार किया है। मुंगेर के पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बरदाहा क्षेत्र से नौशाद उर्फ नाको को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने साढ़े छह लाख रुपये बरामद किए हैं जिसमें से 3़ 75 लाख रुपये जाली नोट हैं।
उन्होंने बताया कि मुंगेर का निवासी नाको से पुलिस पूछताछ कर रही है तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने संभावना व्यक्त की है कि उक्त जाली नोट वह असली नोट के साथ बाजार में भेजने के फिराक में था। उन्होंने कहा कि इस गिरोह में कितने लोग हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें