फिल्म निर्माता सुधाकर बोकाडे का मुम्बई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। वह 57 साल के थे। बोकाडे को 'इज्जतदार' और 'साजन' जैसी फिल्मों के निर्माता के रूप में याद किया जाता है। करीब दो दशकों से ज्यादा समय तक फिल्म जगत का हिस्सा रहे बोकाडे ने रविवार रात अस्पताल में आखिरी सांस ली।
उनकी बेटी दिव्या बोकाडे ने निधन की पुष्टि करते हुए बताया, "शनिवार (छह जुलाई) को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछली रात (रविवार, सात जुलाई) उन्होंने अंतिम सांस ली।" सोमवार दोपहर को बोकाडे का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
फिल्म निर्माता के रूप में बाकाडे ने 'सपने साजन के' 'धनवान' 'कलिंगा' 'प्रहार' 'सौदा' और 'ये प्यार ही तो है' जैसी फिल्में बनाईं। बोकाडे अपने पीछे दो बेटियों दिव्या और किरण और एक बेटे कृष्णा को छोड़ गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें