सालोमन के साथ वक्त बिता रही हैं पामेला एंडरसन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जुलाई 2013

सालोमन के साथ वक्त बिता रही हैं पामेला एंडरसन


 हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन इन दिनों अपने तीसरे पूर्व पति रिक सालोमन के साथ समय बिता रही हैं। एंडरसन (46) और सालोमन का 2008 में तलाक हो चुका है। इससे पहले एंडरसन ने टॉमी ली और किड रॉक से भी विवाह किया था। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार एक सूत्र ने कहा कि वह दोनों दोबारा शादी करने की जल्दी में नहीं हैं, लेकिन यह स्वीकार कर चुके हैं कि उनका रिश्ता अब पहले से बेहतर हो गया है।

सूत्र ने कहा, "जब वह दोनों विवाहित थे, तब उनके बीच इतना सजह रिश्ता नहीं था जितना अब देखने को मिल रहा है। दोनों इस समय दबाव से मुक्त हैं।" एंडरसन और सालोमन हाल ही में लास वेगास के दौरे पर गए थे, जहां उनकी शादी हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: