सोरेन मंगलवार को सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जुलाई 2013

सोरेन मंगलवार को सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं


झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन मंगलवार को राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, झामुमो ने 40 विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया है। दो अन्य विधायकों का समर्थन भी पार्टी को मिलने वाला है। सूत्र ने कहा, "हमने चार निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया है। तीन अन्य विधायकों के साथ बातचीत जारी है। हमें सोमवार शाम तक उनका समर्थन मिल जाने की उम्मीद है। इसके बाद हेमंत सोरेन मंगलवार को राज्यपाल सैयद अहमद से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।"

सूत्रों का कहना है कि चार निर्दलीय विधायकों- बंधु टिर्की, चामरा लिंडा, विदेश सिंह तथा हरिनारायण राय ने झामुमो को समर्थन देने की बात स्वीकार की है। जिन तीन अन्य विधायकों से समर्थन के लिए बातचीत हो रही है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री व निर्दलीय विधायक एनोस एक्का तथा मार्क्‍सवादी कोऑर्डिनेशन कमेटी (एमसीसी) के विधायक अरुप चटर्जी शामिल हैं। कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पहले ही झामुमो के नेतृत्व में राज्य में सरकार गठन को समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: