पटना : फ्रेशर डे में सीनियरर्स से रू-ब-रू हुए बीएमसी प्रथम वर्ष के छात्र - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 31 जुलाई 2013

पटना : फ्रेशर डे में सीनियरर्स से रू-ब-रू हुए बीएमसी प्रथम वर्ष के छात्र

  • पत्रकारिता जगत में देश में नाम रौशन करेंगें पटना काॅलेज के छात्रः प्रो0 शरदेन्दु


Fresher Day Patna
पटना काॅलेज, 31 अगस्त। आज पटना काॅलेज के भाषा भवन में पत्रकारिता प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। भाषा भवन में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीएमसी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 शरदेन्दु कुमार ने कहा कि पटना काॅलेज के छात्र पत्रकारिता जगत में देश भर में नाम रौशन करेंगें। उन्होनें प्रथम वर्ष के छात्रों से कहा कि आप अपने सीनियरर्स का सम्मान करें सीनियरर्स आपकों छोटे भाई-बहन की तरह प्यार देंगें और आपको यहां काॅलेज में होने वाली किसी भी परेशानी में साथ देगंे। श्री कुमार ने कहा कि आज प्रेमचंद जयंती हैं और मुंशी प्रेमचंद बहुत बड़े साहित्यकार के साथ पत्रकार भी थे। आज उनकी जयंती के अवसर पर आपलोगों को उनसे प्रेरणा लेना चाहिए। वहीं इस समारोह का संचालन एवं स्वागत बीएमसी द्वितीय वर्ष के छात्र विद्या सागर ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तृतीय वर्ष के छात्र निशीकांत ने कहा अपने दो वर्षों के अनुभवों को नुतन छात्रों के साथ साझा करते हुए कहा कि यहां के पत्रकार शिक्षक हमलोगों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ फिल्ड के भी अनुभवों को साझा करते हैं जिससे हमलोगों को पढ़ने में आसानी होती हैं। काॅलेज में रैगिंग नाम की कोई चीज नहीं होती सिर्फ काॅलेज को बदनाम करना उनका मकसद होता है।

वहीं फ्रेशर पार्टी में प्रथम वर्ष के छात्रों ने एक-एककर अपना परिचय द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के सीनियरर्स के साथ साझा किया। साथ ही द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों ने भी एक-एक कर अपना परिचय दिया। शिक्षकों का भी परिचय कराया गया। फ्रेशर पार्टी में विभागाध्यक्ष के अलावा पत्रकार संजीव कुमार, कमलेश वर्मा, अमित कुमार, मधुरेन्द्र कुमार, तृतीय वर्ष के छात्र विक्की शर्मा, रामसुंदर कुमार, द्वितीय वर्ष के रोहित राज, सागर कुमार ने भी संबोधित किया।

                                                           


कोई टिप्पणी नहीं: