जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक 23 वर्षीय छात्र ने एक छात्रा पर धारदार हथियार से परिसर में हमला कर दिया और बाद में आत्महत्या का प्रयास किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना स्कूल ऑफ लैंग्वेज्स में करीब 11.30 बजे कमरा नंबर 213 में हुई। छात्र की पहचान आकाश और छात्रा की पहचान रोशनी (22 वर्ष) के तौर पर की गई है। दोनों को तत्काल ही अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आकाश को सफदरजंग अस्पताल और रोशनी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। मौके से एक देसी पिस्तौल, जहरीले पदार्थ की एक बोतल और एक कुल्हाड़ी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आकाश ने रोशनी पर किसी धारदार हथियार से हमला किया और उसके शरीर पर कई घाव किए। बाद में उसने अपनी गर्दन काट ली। उसने कोई जहरीला पदार्थ भी पिया।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक 23 वर्षीय छात्र ने एक छात्रा पर धारदार हथियार से परिसर में हमला कर दिया और बाद में आत्महत्या का प्रयास किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना स्कूल ऑफ लैंग्वेज्स में करीब 11.30 बजे कमरा नंबर 213 में हुई। छात्र की पहचान आकाश और छात्रा की पहचान रोशनी (22 वर्ष) के तौर पर की गई है। दोनों को तत्काल ही अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें