रामगढ़ में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 31 जुलाई 2013

रामगढ़ में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की मौत


Minor Girl Raped
झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार को कथित रूप से दुष्कर्म की शिकार हुई एक नाबालिग लड़की की बुधवार तड़के रांची के एक अस्पताल में मौत हो गई। उसे बेरहमी से पीटा भी गया था। पुलिस ने बताया कि रामगढ़ जिले में घर वापस लौटने के दौरान इंटरमीडिएट कॉलेज (11वीं और 12वीं कक्षा) की एक छात्रा का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। रामगढ़ निवासी इस लड़की को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में भर्ती कराया गया था। वह कोमा में चली गई थी और बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई। 


लड़की के परिवारवालों ने बताया कि एक रिक्शा चालक उसे रविवार शाम घर के बाहर छोड़ गया। उसे उपचार के लिए रिम्स ले जाया गया।  परिवारवालों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी छोटू खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनका कहना है कि छोटू उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इस निवेदन को ठुकराए जाने पर संभवत: उसने उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का षडयंत्र रचा।


लड़की को इतनी बेरहमी से पीटा गया था कि उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान हैं। घटना की खबर फैलते ही गुस्साए लोग रामगढ़ पहुंचे और लड़की के साथ दुष्कर्म और मारपीट के विरोध में प्रदर्शन किया। कई लोगों ने रामगढ़-पतरातू राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया और सड़कों पर पहिए जलाए। इस बीच, पाकुड़ जिले में मंगलवार को नगरपालिका की एक वार्ड सदस्य के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: