सीतामढ़ी में मां ने पुत्री को जलाकर मार डाला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 31 जुलाई 2013

सीतामढ़ी में मां ने पुत्री को जलाकर मार डाला


sitamarhi map
बिहार में सीतामढ़ी जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने कथित रूप से अपनी सौतेली पुत्री को जलाकर मार डाला। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से घर के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। सीतामढ़ी नगर क्षेत्र के पुलिस निरीक्षक विमल कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि महसोल गोट गांव निवासी मोहम्मद शईम की दूसरी पत्नी लालो ने अपनी सौतेली पुत्री खुर्शीदा खातून को आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। सिंह ने बताया कि शईम तीन वर्ष पहले ही अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद लालो से निकाह किया था। सिंह के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह संपत्ति विवाद का मामला लगता है। इस मामले की एक प्राथमिकी संबंधित थाने में दर्ज करा दी गई है, तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: