हरदा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 30 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 30 जुलाई 2013

हरदा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 30 जुलाई )

रैंगिग का बहिष्कार एक सार्थक पहल

हरदा 30 जुलाई 13/जिला एवं सत्र न्यायाधीष तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा के अध्यक्ष श्री योगेश कुमार सोनगरिया के निर्देशन में स्थानीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में विधिक साक्षरता षिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री पंकज सिंह माहेश्वरी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि महाविद्यालय में विगत वर्षो में रैंगिग पूर्णतः प्रतिबंधित है जो एक सकारात्मक समाचार है। रैगिंग से अनेक प्रतिभाषाली विद्यार्थियों के जीवन एवं कैरियर बिगड़े है रैगिंग को सख्ती से दबाने में महाविद्यालयों की एन्टी रैगिंग कमेटी को त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए। षिविर में वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम साक्कले ने रैगिंग की परिभाषा को सुप्रीम कोर्ट के शब्दों में बताया। अधिवक्ता श्री हरिमोहन शर्मा ने रैगिंग को षिक्षा जगत की बडी बुराई बतलाते हुए इसका विरोध करते रहने का आग्रह किया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री कोष्ठी एवं पाॅलिटेक्निक काॅलेज के विभाग प्रमुख प्रो. जयषिव उपरीत, एडवोकेट वामने  आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।  कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री कोष्ठी ने सभी का धन्यवाद दिया। 

गोपाल पुरूस्कार

हरदा 30 जुलाई 13/मध्यप्रदेष शासन पषुपालन विभाग द्वारा मध्यप्रदेष में उन्नत नस्ल के भारतीय गौवंष के पालन को बढ़ावा देने के लिये कृषि उपज मंडी हरदा में विकास खण्ड स्तरीय गोपाल पुरूस्कार प्रतियोगिता का आयोजन गत 28 जुलाई से आज तक किया गया । जिसमें विकास खण्ड हरदा में रामभरोस पिता श्रीराम विष्नोई गिर नस्ल की गाय ने 14.267 ली0 प्रतिदिन दूध का उत्पादन कर प्रथम स्थन प्राप्त किया । राजनारायण पिता सीताराम विष्नोई ग्राम नहालखेडा की गिर गाय ने 10.295 ली0 प्रतिदिन द्वितीय एवं अरविंद पिता रामनारायण विष्नोई ग्राम गाडगीटप्पर की गिर गाय ने 9.145 ली0 प्रतिदिन दूध का उत्पादन कर तृतीय स्थान प्राप्त किया । पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन कृषि उपज मंडी हरदा में आज किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राजस्व मंत्री एवं हरदा विधायक कमल पटेल ने सभी विजेता पषु पालकों को पुरस्कार वितरण किया । कार्यक्रम में पूर्व टिमरनी विधायक मनोहर लाल राठौर , कृषि स्थाई समिति जनपद पंचायत हरदा कैलाष पटेल , हरदा मंडी उपाध्यक्ष राधेष्याम सारंग एवं बडी संख्या में पषु पालक एवं पषु चिकित्सा विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे । उपसंचालक डाॅ.डी.एस.तोमर एवं सिविल सर्जन पशु चिकित्सा जिला हरदा डाॅ एस सी एल वर्मा ने कार्यक्रम को सफल वनाने के लिये सभी का आभार व्यक्त किया ।  विधायक कमल पटेल हरदा द्वारा विधायक स्वेच्छा निधि से हरदा के 6 एवं खिरकिया के 3 प्रतिभागी पषु पालकों को प्रोत्साहन स्वरुप प्रत्येक को 5000/- राषि प्रदान करने की घोषणा की । यह राषि जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार कार्यक्रम  में विधायक द्वारा पषु पालकों को प्रदान की जावेगी। विधायक द्वारा ग्रामीणों से अधिक से अधिक देषी गौवंष गायों के पालन हेतु आवाहन किया गया ।

वर्षा की स्थिति

हरदा 30 जुलाई 13/जिले में चालू मानसून मौसम के दौरान गत एक जून से अब तक 957.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष की इसी अवधी की औसत वर्षा 1008.7 मि.मी. है।  अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि अभी तक हरदा में 949.7 (गत वर्ष 1027.6) मि.मी. टिमरनी में 867.2 (गत वर्ष 1181.0) मि.मी. खिरकिया में 1054.4 मि.मी. (गत वर्ष 817.6) मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य वर्षा 1261.7 मि.मी. है। पिछले 24 घंटों में हरदा में 2.1 मि.मी. टिमरनी में 1.0 मि.मी. खिरकिया में 0.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

25 आवेदन आए

हरदा 30 जुलाई 13/ कलेक्टोरेट में आज आयोजित जनसुनवाई में 25 आवेदन आए।कलेक्टर श्री रजनीष श्रीवास्तव ने प्रत्येक आवेदक से चर्चा कर निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देष दिए।जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्री आनंद जैन,एसडीएम श्रीमती सपना लोवंषी सहित विभागीय जिला अधिकारीगण मौजूद थे।

दीनबन्धु योजना षिविर लगेंगे

हरदा 30 जुलाई 13/मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल के द्वारा ‘‘दीनबन्धु योजना‘‘ लागू की गई है । इस योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू बी0पी0एल0 उपभोक्ताओं के माह जून 2013 तक के विद्युत देयकों की शत-प्रतिशत राशि माफ कर दी जावेगी । इस योजना का लाभ लेने के लिये उपभोक्ता को अपने विद्युत देयक/बिल, बीपीएल राशन कार्ड/अंत्योदय कार्ड की मूल प्रति व एक छायाप्रति लेकर संबंधित वितरण केन्द्र में उपस्थित होना होगा । उक्त दस्तावेज प्रस्तुत करने पर उपभोक्ता को इस योजना में शामिल करते हुए माह जून 2013 तक के विद्युत देयक की संपूर्ण राशि माफ कर दी जावेगी ।ज्ञातव्य है कि योजना का प्रचार-प्रसार कर समस्त हितग्राहियों को इसका लाभ देने के लिए,  कंपनी द्वारा विशेष शिविरों का आयोजन भी माह अगस्त 2013 में किया जावेगा । इस उपक्रम में यह शिविर दिनंाक 14 अगस्त को हरदा (शहर) वितरण केंद्र,  16 अगस्त को हरदा (उत्तर), 19 अगस्त को करताना, 20 अगस्त को खिरकिया,  22 अगस्त को चारूवा, 23 अगस्त को हरदा (दक्षिण), 24 अगस्त को मसनगंाव, 26 अगस्त को सिराली, 27 अगस्त को रहटगंाव एवं 29 अगस्त को टिमरनी वितरण केन्द्र में, लगाया जावेगा ।  

कोई टिप्पणी नहीं: