हैदराबाद को संयुक्त राजधानी बनाना उचित : दिग्विजय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 31 जुलाई 2013

हैदराबाद को संयुक्त राजधानी बनाना उचित : दिग्विजय


digvijay singh
कांग्रेस पार्टी के आंध्र प्रदेश मामलों के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि हैदराबाद को दो राज्यों -तेलंगाना और आंध्र प्रदेश- की संयुक्त राजधानी बनाने में कुछ भी गलत नहीं है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की समन्वय समिति द्वारा पृथक तेलंगाना राज्य के गठन को मंजूरी देने के एक दिन बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने हैदराबाद को संयुक्त राजधानी बनाने को जायज ठहराया। 

उन्होंने कहा कि लोगों को समझने की जरूरत है कि जब तक आंध्र प्रदेश के लिए कोई नई राजधानी नहीं बन जाती, हैदराबाद संयुक्त राजधानी रहेगा। अंतत: वह तेलंगाना को ही मिलना है। अलग तेलंगाना राज्य के लिए आंदोलन चलाने वाली तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने हैदराबाद को संयुक्त राजधानी बनाने के फैसले का विरोध किया है। 

कांग्रेस कार्यसमिति के मंगलवार के फैसले के अनुसार हैदराबाद 10 वर्ष तक संयुक्त राजधानी रहेगा। इस दौरान आंध्र प्रदेश के लिए एक नई राजधानी बनाई जाएगी और केंद्र उसके लिए मदद देगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: