जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्रा पर हमला करने के बाद आत्महत्या का प्रयास करने वाले एक 23 वर्षीय छात्र की मौत हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। छात्रा को दारधार हथियार से गंभीर रूप से घायल करने के बाद छात्र ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया और अपना गला काट लिया। छात्रा रोशनी (22 वर्ष) को सफदरजंग अस्पताल में पहुंचाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।
घटना करीब 11.30 बजे स्कूल ऑफ लैंग्वेज्स के कमरा नंबर 213 में हुई। छात्र की पहचान आकाश के रूप में हुई है। छात्र और छात्रा दोनों ही बिहार के हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आकाश को एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। रोशनी को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि मौके से एक देसी पिस्तौल, जहरीले पदार्थ की एक बोतल और एक कुल्हाड़ी बरामद हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें