भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के प्रवक्ता पद से हटाए गए रामकिशोर सिंह ने नाराज होकर बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रामकिशोर ने पटना में पत्रकारों से कहा, "मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा था, जो वस्तुस्थिति है उसे बताने का प्रयास किया था।" उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व को प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा भेज दिया है।
दूसरी पार्टी में जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जो बिहार के विकास की बात करता हो और जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की बात कर रहा हो, ऐसी पार्टी की वह सदस्यता लेंगे। उन्होंने भाजपा नेतृत्व पर भड़ास निकालते हुए कहा कि वह भाजपा को जड़ से कबाड़ देंगे।
उल्लेखनीय है कि उन्होंने सोमवार को कहा था कि अगले लोकसभा चुनाव में किसी चमत्कार के भरोसे ही भाजपा केन्द्र की सत्ता में आ सकती है। उन्होंने कहा था कि नीतीश प्रधानमंत्री के सबसे योग्य उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा था कि गुजरात के विकास मॉडल को पूरे देश में लागू नहीं किया जा सकता। उन्होंने नरेन्द्र मोदी की क्षमता पर भी शक जताया था। इस बयान के बाद प्रदेश भाजपा ने उन्हें प्रवक्ता पद से हटाते हुए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें