आयकर रिटर्न जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 31 जुलाई 2013

आयकर रिटर्न जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त


Income Tax India
सरकार ने आयकर रिटर्न जमा करने की अंतिम तिथि को 31 जुलाई से आगे बढ़ाकर पांच अगस्तर कर दिया है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "करदाताओं की सुविधा के लिए रिटर्न जमा करने की आखिरी तिथि को बढ़ाकर पांच अगस्त 2013 करने का फैसला किया गया है।" बयान में कहा गया है, "करदाताओं से अनुरोध है कि वे इस विस्तारित अवधि का उपयोग करें और वाजिब कर का भुगतान कर रिटर्न जमा करें।"


पिछले कुछ दिनों से रिटर्न जमा करने वालों की बड़ी संख्या के कारण पैदा हुई अफरा-तफरी और ई-फाइलिंग पोर्टल को उपयोग करने में हो रही तकनीकी दिक्कतों के मद्देनजर समय सीमा बढ़ाई गई है। मंत्रालय ने कहा, "नियत तिथि को बड़ी संख्या में करदाताओं द्वारा ई-फाइलिंग वेबसाइट का उपयोग किए जाने के कारण कुछ लोगों द्वारा वेबसाइट खोलने में दिक्कतों की सूचना मिली है। यह समस्या मुख्यत: स्थानीय इंटरनेट सेवा प्रदाता के नेटवर्क क्षमता में कमी के कारण है।"



सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 30 जुलाई, 2013 तक रिटर्न की ई-फाइलिंग करने की वालों की संख्या साल-दर-साल आधार पर 46.8 फीसदी वृद्धि के साथ 92.03 लाख दर्ज की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: