केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने भरोसा जताया है कि बोधगया में हुए सिलसिलेवार विस्फोट के बारे में जांच के नतीजे जल्दी ही सब के सामने आ जाएंगे। सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बोधगया में हुए सिलसिलेवार विस्फोट के बारे में केन्द्र सरकार की तरफ से जांच कराई जा रही है और जांच के नतीजे शीघ्र ही सब के सामने आ जाएंगे।
सिंह ने पिछले दिनों चीनी सीमा पर हुए घुसपैठ के बारे में कहा कि चीन से हमारी बातचीत हो रही है और हमारा मानना है कि केवल विवाद एवं झगड़ों के बारे में सोचने के बजाय पड़ोसी देशों से मधुर संबंध बनाने पर जोर होना चाहिए।
उन्होंने इस मौके पर कुशीनगर जिले की पडरौना तहसील पर जून 2012 में आय एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर हुए एक विवाद में अधिकारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में जेल में बंद अनुसूचित गोड जनजाति के पांच कैदियों से मिलने आए थे। सिंह ने कहा कि उक्त कैदियों ने जो भी किया अपने अधिकार को लेकर किया और ऐसे लोगों के साथ नरमी बरती जानी चाहिए और इस लिहाज से वे इन पांचों कैदियों की रिहाई के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह भी करेंगे।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें