बिहार के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में हुए आतंकी हमले के बाद हिरासत में लिए गए चार लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। मंगलवार को सीसीटीवी तस्वीरों के आधार पर संदिग्ध पाए जाने पर तीन लड़कों और एक लड़की को हिरासत में लिया गया था, लेकिन अब इन्हें छोड़ दिया गया है।
आज केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी घटना स्थल का दौरा करने जा रहे हैं। शिंदे के साथ गृह सचिव और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। यह दल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेगा।
इसके अलावा, शिंदे राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी इस हमले के सिलसिले में बैठक करेंगे। उधर, बोधगया में हुए आतंकी हमले के बाद बिहार सरकार ने राज्य में एटीएस के गठन का फैसला किया है। एटीएस यानी एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड का मुख्य काम इस तरह के आतंकी हमलों को राज्य में दोबारा होने से रोकना होगा।
मंगलवार को पटना में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। बिहार सरकार के अधिकारियों के मुताबिक एटीएस में एक आईजी रैंक के अधिकारी के अलावा अन्य अफसर शामिल होंगे।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें