संगीत कंपनी से मारिया कैरी खत्म करेंगी अनुबंध - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जुलाई 2013

संगीत कंपनी से मारिया कैरी खत्म करेंगी अनुबंध


गायिका मारिया कैरी अपनी वर्तमान संगीत कंपनी से अनुबंध खत्म करने पर विचार कर रही हैं। उनको लगता है कि कंपनी उनके गीत 'ब्यूटीफुल' का पर्याप्त प्रचार करने में नाकामयाब रही है। वेबसाइट 'एनवाईपोस्ट डॉट काम' के अनुसार, कैरी संगीत कंपनी के काम से संतुष्ट नहीं हैं, क्योंकि उनके संगीत एलबम 'दी आर्ट ऑफ लेटिंग गो' के लांच में भी कंपनी ने जरूरत से ज्यादा समय लिया।

एक सूत्र ने बताया, "कंपनी भी कैरी को मनाने या उनके साथ अनुबंध जारी रखने के लिए पहल नहीं कर रही है, न ही उनके संगीत को जारी करने में रुचि ले रही है।" कुछ समय पहले कैरी ने ट्विटर के माध्यम से कहा था कि उन्होंने एलबम को जारी करने का विचार टाल दिया है, क्योंकि उन्हें लगता है कि अभी यह पूरी तरह से तैयार नहीं है। 

कोई टिप्पणी नहीं: