गायिका और हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लोपेज कहती हैं कि उनके आने वाले टीवी शो 'जेनिफर लोपेज : हर लाइफ हर जर्नी' में दर्शकों को उनके निजी जीवन के कई पहलुओं की जानकारी मिलेगी। लोपेज का मानना है कि शो में उनके जीवन के पिछले रिश्तों की बातों को शामिल करना जरूरी था कि क्योंकि सारी बातें और घटनाएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।
वेबसाइट 'एक्सेसहॉलीवुड डॉट काम' के अनुसार लोपेज ने कहा, "शो में मेरे पिछले रिश्तों की भी झलक होगी, क्योंकि सारी घटनाएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। खासकर जब आप कलाकार हैं।" लोपेज ने कहा "निजी जिंदगी और पेशेवर जिंदगी में आप जो भी करते हैं सब एक-दूसरे से जुड़ा होता है। आप सभी बातों और घटनाओं को जोड़कर एक कहानी बना सकते हैं।" लोपेज दो जुड़वा बच्चों मैक्स और एम्मी की मां हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें