बिहार के मुख्यमंत्री असंवेदनशील : राजीव प्रताप रूड़ी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 जुलाई 2013

बिहार के मुख्यमंत्री असंवेदनशील : राजीव प्रताप रूड़ी


बिहार के सारण जिले में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में मध्यान्ह भोजन खाने से जान गंवाने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य के मुख्यमंत्री पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रवक्ता राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा, "पीड़ित बच्चों को जल्द बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के बजाय बिहार के मुख्यमंत्री मृतकों के रिश्तेदरों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर रहे थे। यह उनकी असंवेदनशीलता एवं कठोर रवैये को दर्शाता है।"

उन्होंने कहा, "अधिकतर बच्चों की मौत इसलिए हो गई, क्योंकि उन्हें बेहतर उपचार नहीं मिला। बेहतर चिकित्सा सुविधा एवं उपचार से बहुत से बच्चों की जान बचाई जा सकती थी।" मध्यान्ह भोजन खाने से बीमार होने वाले 27 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 10 की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के विरोध में सारण में मंगलवार रात से ही प्रदर्शन हो रहे हैं। वे घटना के लिए जिम्मेदार सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: