शशांक शेखर भोक्ता बनेंगे झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 24 जुलाई 2013

शशांक शेखर भोक्ता बनेंगे झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष


Jharkhand Assembly
झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के विधायक शशांक शेखर भोक्ता राज्य विधानसभा का अध्यक्ष बनने वाले हैं। सदन में भोक्ता के पक्ष में नामांकन पत्र का चार सेट दाखिल किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र सिंह और अन्य नेता उपस्थित थे। अध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।

राजेंद्र सिंह ने कहा, "आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष सुदेश महतो और झारखंड विकास मोर्चा- प्रजातांत्रिक के प्रदीप यादव ने कहा कि वे कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं करेंगे और भोक्ता को समर्थन देंगे।" इसकी औपचारिक घोषणा गुरुवार को शुरू हो रहे मानसून सत्र के दौरान होगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सी.पी. सिंह के 19 जुलाई को पद से हटने के बाद से यह स्थान रिक्त था। सोरेन की सरकार को कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। राज्य में सोरेन की सरकार 13 जुलाई को बनी थी और 18 जुलाई को उन्होंने बहुमत साबित किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: