खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 08 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जुलाई 2013

खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 08 जुलाई )

एक सप्ताह में कार्य योजना तैयार करें: कलेक्टर

खंडवा (08 जुलाई) -  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे की अध्यक्षता में आज विधानसभा निर्वाचन 2013 से संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने सभी अध्िाकारी को उनके दायित्वों से अवगत कराया। उन्होंने एक सप्ताह में सौंपे गये दायित्वों के संबंध में कार्य योजना करने के निर्देश इन अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र का ज्ञान और नियम कानूनों से अवगत होना बहुत जरूरी है। सभी अधिकारी संभावित कठिनाईयों का चिन्हांकन कर लें। कार्यों का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण हो, प्रशिक्षण अच्छे से करायें और कर्मचारियों की शंका का समाधान करें। बैठक में सी.ई.ओ. जिला पंचायत अमित तोमर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र सिंह कवचे, एसडी.एम. खंडवा हरीसिंह चैधरी, एस.डी.एम. हरसूद बी.एल.कौल, संयुक्त कलेक्टर सुरेशचंद्र वर्मा एवं सी.एल.सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर प्रियंका गोयल तथा सभी तहसीलदार उपस्थित थे। 

साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

खंडवा (08 जुलाई) -  कलेक्टर नीरज दुबे की अध्यक्षता में आज जिला अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के बी.पी.एल. परिवारों का सर्वे करने के निर्देश दिये। इन परिवारों में वयस्क सदस्य जो पृथक परिवार में रहते हैं उन्हें चिंन्हांकित करने के निर्देश सभी जनपद सी.ई.ओ. को दिये गये। ओंकारेश्वर में आगामी सिंहस्थ की कार्ययोजना समय-सीमा में प्रस्तुत नहीं किये जाने पर पी.एच.ई. के कार्यपालन यंत्री को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। आदिवासी विकास विभाग में विभागीय मद से वित्तीय वर्ष 2012-13 में मरम्मत मद में फर्जी कार्य की शिकायत की जाँच शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। उत्तराखण्ड आपदा राहत में जिले का अंशदान दस जुलाई तक जमा करने की अपेक्षा कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों से की। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को जनसंख्या पखवाड़े को परिणाममूलक बनाने के निर्देश दिये। जिले में 11 जुलाई से 24 जुलाई तक यह पखवाड़ा मनाया जायेगा। शासन की फ्लैगशीप योजनाओं से आम जनता को हुये लाभ की जानकारी जनसम्पर्क विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। 

बारिश में निर्बाध रहे ग्रामीण अंचल का आवागमन

खंडवा (08 जुलाई) -  सभी जनपदों के सी.ई.ओ. की यह जिम्मेदारी है कि उनके क्षेत्र के गाँवांें मंें बारिश में आवागमन प्रभावित नहीं हो। सभी सी.ई.ओ. अपनी पंचायतों से पुख्ता संपर्क रखें और कहीं पर भी रोड़ कटने, पुल-पुलिया बहने की जानकारी त्वरित रूप से प्राप्त करें और आवागमन को सुचारू रखें। कलेक्टर ने यह निर्देश आज जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक में दिये। बैठक में जिला पंचायत के सी.ई.ओ. भी उपस्थित थे।         

जिले में आठ नवीन राजस्व ग्राम अधिसूचित

खंडवा (08 जुलाई) -  कलेक्टर नीरज दुबे ने बताया है कि जिले में आठ नये राजस्व ग्रामों का गठन किया गया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। कलेक्टर ने अधीक्षक भू-अभिलेख खंडवा को इन ग्रामों का अध्िाकार अभिलेख तैयार करने के निर्देश दिये हैं। मूल ग्राम कालाआमकलां से नवीन ग्राम मदरानी बनाया गया है जिसका पटवारी हल्का नंबर 6 होगा। मूल ग्राम जूनापानी से नवीन ग्राम गोलीढ़ाना बनाया गया है जिसका पटवारी हल्का नंबर 17 है। मूल ग्राम खालवा सरकार से नवीन ग्राम गौमुख बनाया गया है जिसका पटवारी हल्का नंबर 20 होगा। मूलग्राम नामापुर से नवीन ग्राम मिरीखेड़ा बनाया गया है जिसका पटवारी हल्का नंबर 28 होगा। मूलग्राम दोंगालिया से नवीन ग्राम बैड़ाढ़ाना का निर्माण किया गया है जिसका पटवारी हल्का नंबर 29 दिया गया है। मूल ग्राम कुम्हारखेड़ा से नवीन ग्राम रिछड़ीखेड़ा स्थापित किया गया है जिसका पटवारी हल्का नंबर 32 रखा गया है। मूल ग्राम अंबाड़ा रैयत से नवीन ग्राम बावडि़या रैयत का निर्माण कर पटवारी हल्का नंबर 60 रखा गया है। मूल ग्राम खमलाय से नवीन ग्राम सामूढ़ाना का पटवारी हल्का नंबर 66 दिया है

गोपाल पुरूस्कार योजना के लिये आवेदन आमंत्रित

खंडवा (08 जुलाई) -  पशुपालन विभाग खंडवा द्वारा गोपाल पुरूस्कार योजना वर्ष 2013 के लिये आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। विकासखंड स्तर पर पुरूस्कार राशि प्रथम 10,000 रूपये, द्वितीय 7,500 रूपये एवं  तृतीय 5,000 रूपये होगा। इसी तरह जिला स्तर पर प्रथम पुरूस्कार 50,000 रूपये, द्वितीय पुरूस्कार 25,000 रूपये एवं तृतीय पुरूस्कार 15,000 रूपये तथा सांत्वना पुरूस्कार (07) प्रति पुरूस्कार 5,000 रूपये होगा। प्रतियोगी पशुपालक प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु निकटस्थ पशु चिकित्सा संस्था से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दिनांक 15 जुलाई से विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 

गाँवों में शौचालय निर्माण के लिये व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलेगा
  • जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न


खंडवा (08 जुलाई) -  कलेक्टर नीरज दुबे की अध्यक्षता में आज जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सी.ईओ. जिला पंचायत अमित तोमर आयुक्त नगर निगम एस.आर.सोलंकी, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री आर.के.गुप्ता, सहायक आयुक्त नरोत्तम बरकड़े तथा सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि शौचालय निर्माण में जिन ग्रामों में बेहतर कार्य हुआ है, वहाँ अन्य ग्रामों के प्रतिनिधियों का भ्रमण कराया जाये। स्वच्छता के महत्व पर आधारित टेलीफिल्म का प्रदर्शन जिले के प्रत्येक विद्यालय और पंचायतों में किया जाये। शासन द्वारा अधिकृत संस्थाओं एवं जिले द्वारा तैयार किये गये पेनल अंतर्गत आने वाली गैर शासकीय संस्थाओं के माध्यम से प्रचार-प्रसार गतिविधियाँ जैसे- दिवाल लेखन, नुक्कड़ नाटक, प्रचार रथ कराये जाने हेतु अनुमोदन किया गया। प्रचार-प्रसार के लिये साढ़े सत्रह लाख रूपये का बजट जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी शीतल सिंह को दिया गया है। शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित राशि को जनपद स्तर से मर्यादा अभियान वाले ग्रामों में जारी की जाकर माह अगस्त तक निर्माण कार्य पूर्ण कराये जाने की समीक्षा की गई। मर्यादा अभियान अंतर्गत शेष रहे शौचालय अगस्त माह तक पाक्षिक लक्ष्य के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये। प्रचार-प्रसार गतिविधियों एवं अभियान अंतर्गत निर्मित शौचालयों के दस्तावेजीकरण हेतु जिन ब्लाॅक में ब्लाॅक समन्वयक पदस्थ हैं, उन ब्लाॅकों एवं जिला स्तर हेतु योजना के बैंक खाते में उपलब्ध ब्याज की राशि से केमरा मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के माध्यम से क्रय किये जाने की आवश्यकता शीतल सिंह द्वारा बताई गई। 

उत्तराखण्ड में लापता परिवारों को आर्थिक सहायता स्वीकृत

खंडवा (08 जुलाई) -  अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल ने उत्तराखण्ड में अतिवृष्टि से उत्पन्न प्राकृतिक आपदा से मध्यप्रदेश के निवासियों की संभावित मृत्यु एवं लापता की स्थिति में निकटतम वारियों को आर्थिक सहायता दिये जाने की संबंधित निर्देशों के परीप्रेक्ष्य में लापता जसवंत बरोले पिता दगड़ू बरोले निवासी पंधाना के निकटतम वारिसों को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। उल्लेखनीय है कि तहसील पंधाना के 14 सदस्यों का दल चार ध्ााम तीर्थों में से एक केदारनाथ एवं अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिये 8 जून को रवाना हुआ था। जिसमें जसवंत बरोले पिता दगड़ू निवासी पंधाना भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ उक्त 14 सदस्यों के दल में शामिल थे, जो कि 16 जून को उत्तराखण्ड में अतिवृष्टि एवं बाढ़ के कारण लापता है। इस संबंध में 14 सदस्यों के दल में शामिल प्रभु करोड़ी पिता चुन्नीलाल करोड़ी जाति गुर्जर एवं प्रेमलाल गुर्जर पिता शोभाराम गुर्जर निवासी पंधाना के बयानों से इस बात की पुष्टि होती है। तहसीलदार पंधाना के जाँच प्रतिवेदन तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पंधाना की अनुशंसा के आधार पर अपर कलेक्टर श्री बघेल ने सहायता राशि स्वीकृत की है। सेन परिवार को भी सहायता:- अपर कलेक्टर श्री बघेल ने ऐसे ही एक अन्य प्रकरण में लापता श्रीमती केशरबाई सेन के निकटतम वारिश पति श्री रमेश सेन को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।       

आँगनवाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी गई

खंडवा (08 जुलाई) - लापरवाही के आरोप में महिला एवं बाल विकास विभाग ने सिंघाड़तलाई की आँगनवाड़ी कार्यकर्ता संजीवनी तिवारी को नौकरी से बाहर कर दिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा मंडल द्वारा गत् दिवस एकीकृत बाल विकास परियोजना खंडवा शहरी में सेक्टर रानी दुर्गावती अंतर्गत संचालित आँगनवाड़ी केन्द्र सिंघ्ााड़तलाई केन्द्र क्रमांक 120 श्रीमती संजीवनी तिवारी के केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में आँगनवाड़ी केन्द्र पर एक भी बच्चें की उपस्थिति नहीं थी। उक्त दिवस को ही पर्यवेक्षक एवं परियोजना अध्िाकारी के द्वारा भी उक्त केन्द्र पर निरीक्षण किया गया किन्तु स्थिति जस की तस ही पाई गई। इसके पूर्व भी परियोजना अधिकारी द्वारा निरीक्षण के समय भी केन्द्र पर बच्चों की उपस्थिति नहीं होने पर कार्यकर्ता को समझाईश दी गई। संयुक्त संचालक एकीकृत बाल विकास सेवा इंदौर संभाग इंदौर के द्वारा 4 अप्रैल के निरीक्षण के समय भी आँगनवाड़ी केन्द्र बंद पाया गया था। तब भी आँगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी किया गया था। जिला कार्यक्रम अधिकारी खंडवा के निर्देशानुसार श्रीमती संजीवनी तिवारी आँगनवाड़ी कार्यकर्ता सिंघाड़ तलाई केन्द्र क्रमांक 120 पर तत्काल कार्यवाही करते हुये इनकी सेवाएँ आँगनवाड़ी कार्यकर्ता पद से तत्काल समाप्त की गई है। 

रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न

खंडवा (08 जुलाई) - जिला अस्पताल में बेहतर निगरानी के लिये क्लोज सर्किट टी.व्ही. लगाये जायेंगे। समिति की आय बढ़ाने के लिये दुकानें बनाने का कार्य शीघ्र आरंभ किया जायेगा। यह निर्णय आज कलेक्टर नीरज दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिये गये। बैठक में कलेक्टर ने जिला अस्पताल में बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि महिला चिकित्सालय में बन रही ओ.पी.डी. के सामने मरीजों की सुविधा के लिये एल्युमिनियम का शेड बना लिया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: