खण्ड मुख्यालयों पर कृषि वैज्ञानिक केन्द्र बनेंगे
कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा ने आज लंबित आवेदनों की समीक्षा कलेक्टेªट के सभाकक्ष में की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों पर एक-एक कृषि वैज्ञानिक केन्द्र संचालित किए जायेंगे इसके लिए भवन निर्माण हेतु उन्होंने भूमि का चिन्हांकन करने के निर्देश संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम को दिए। कलेक्टर श्री ओझा ने अधिकारियों से कहा कि विभागीय समस्याएं जो खण्ड स्तर पर हल नही हो सकती है की जानकारी टी0एल0बैठक में अनिवार्य रूप से दी जायें इसके लिए उन्होंने संबंधितों को समस्या की तमाम जानकारी एक दिन पूर्व उपलब्ध करानें के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि प्रत्येक ग्रामों में आरोग्य केन्द्रों का सुव्यवस्थित रूप से संचालन हो के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जायें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की ऐसी आंगनबाडी केन्द्र जो निजी भवनो में संचालित हो रही है उनके लिए समीप के शासकीय स्कूलों में एक-एक पृथक से कक्ष प्राथमिकता के आधार पर निर्माण करायें जायें। कलेक्टर श्री ओझा ने जिले की खदानों के कन्टूर/नक्शा का स्कैन कर समस्त एसडीएम को उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि चिन्हित स्थलों पर ही खनिजों का खनन कार्य किया जायें। कलेक्टर श्री ओझा ने हितग्राहीमूलक योजनाओं के वित्त पोषण में बैंक संबंधी समस्याओं के निदान हेतु जिला स्तर पर नोड्ल अधिकारी बनायेें जाने की बात कही जिसमें अन्त्यावसायी के सीईओ और जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के महाप्रबंधक को शामिल किया जायेगा। कलेक्टर श्री ओझा ने कृषि उपज मंडियों के तुलावट, हम्मालों को जनश्री बीमा के तहत दी जाने वाली अंशदान राशि के संबंध में मंडियों के सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने पेयजलविहीन स्कूलांे में शीघ्र ही हेण्ड पंप खनन कराने, जो मत्स्य समितियां कार्य नही कर रही है के पंजीयन निरस्त करानें के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ओझा ने इस अवसर पर कहा कि जो सरपंच शासकीय कार्यो के निर्माण में कोताही बरत रहे है उन्हें धारा 40 के तहत नोटिस देकर पृथक करने की कार्यवाही की जायें। उन्होंने सड़कों के मरम्मत संबंधी कार्य तीव्र गति से कराने की समझाईंश दी। कलेक्टर श्री ओझा ने निकायों के अधिकारियों से कहा कि मटेरियल टेण्डर आमंत्रित करें ताकि आवश्यकता पड़ने पर सड़कों के मरम्मत कार्य शीघ्र किये जा सकें। निकाय क्षेत्र में अतिक्रमण न होनें दें जहां कही नया अतिक्रमण होता है तोे उसे शीघ्र हटाने की कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि सर्वे के अनुसार चिन्हित निःशक्तजनों को निःशक्तता प्रमाण पत्र प्रदाय किया जायें ऐसे निःशक्तजन जो निर्धारित मापदण्ड की पात्रता नही रखते है उन्हें अवगत कराया जायें। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि टी0एल0 में जिन आवेदनों की समीक्षा की जायेगी वे सभी अब आॅन लाइन संबंधी विभागों के अधिकारियों को भेजे जायेंगे जिसके लिए समस्त अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार और निकायों के सीईओ अपने ई-मेल पते एनआईसी में अनिवार्य रूप से अंकित करायें। उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों पर जिले के लापता दर्शनार्थियों के परिजनों को शासन के दिशा निर्देशानुसार आर्थिक सहायता मुहैया कराई जानी है इसके लिए प्रकरण तत्काल पंजीबद्ध किए जायें। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित आवेदनों पर भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी, सीईओ जिला पंचायत श्री शशिभूषण सिंह, समस्त एसडीएम, जिलाधिकारी, निकायो के सीईओ, तहसीलदार मौजूद थे।
मानौरा मेला की तैयारियों को देखा कलेक्टर ने, रथ यात्रा 10 को
कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा ने मानौरा में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों का पैदल भ्रमण कर जायजा लिया। भगवान जगदीश स्वामी की रथ यात्रा के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं को ध्यानगत रखते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों कोे दिशा निर्देश दिए गए जिसमें पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य, ऊर्जा और यातायात इत्यादि प्रमुख है। इस दौरान बताया गया कि मुख्य सड़क से मंदिर तक श्रद्धालुओं के आने जाने के लिए पृथक-पृथक मार्ग तय किए गए है इसी प्रकार सड़क के किनारे लगने वाली अस्थायी दुकानोें के सामान सड़क पर नही रखने की समझाईंश व्यापारियों को दी गई। वही भगवान जगदीश स्वामी के रथ के रूकने वाले स्थल का समतलीकरण कार्य शीघ्र सम्पादित कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उनके साथ ग्यारसपुर जनपद अध्यक्ष श्री छत्रपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राय सिंह नरवरिया, ग्यारसपुर एसडीएम श्री एस0सी0शर्मा समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री ओझा ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाई
शासन की नवीनतम योजनाएं अटल ज्योति अभियान, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के साथ-साथ अन्य योजनाओं और मुख्यमंत्री का आमजनों के नाम जारी संदेश पर आधारित प्रचार रथ को आज कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा ने कलेक्टेªट परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी और एसडीएम श्री अविनाश तिवारी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे। मानौरा में आयोजित मेले के दौरान प्रचार रथ मौजूद रहेगा और जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार कराई गई प्रचार सामग्री का वितरण आगन्तुकों को किया जायेगा।
बासौदा क्षेत्रवासियों से रूबरू होंगे कलेक्टर आज
कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा मंगलवार को बासौदा क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होंगे इस दौरान क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। कलेक्टर श्री ओझा जिला मुख्यालय से मंगलवार की दोपहर दो बजे बासौदा के लिए रवाना होंगे और बासौदा में जनसहयोग से वितरित होने वाले स्कूली विद्यार्थियों को नोट बुक वितरण के कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके पश्चात् उदयपुर क्षेत्र के लिए रवाना होगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें