खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 12 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 12 जुलाई 2013

खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 12 जुलाई )

जिले में भारी बारिस की चेतावनी

खंडवा (12 जुलाई) -  कलेक्टर नीरज दुबे ने बताया है कि जिले में अगले 48 घण्टों में भारी बारिस की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा दी गई है। इस संबंध में राहत आपदा आयुक्त भोपाल ने वायरलेस मैसेज से खंडवा सहित भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, बड़वानी, बुरहानपुर, झाबुआ, खरगोन, अलीराजपुर, होशंगाबाद, हरदा, बैतुल, जबलपुर, कटनी, नरसिंगपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट तथा डिंडौरी जिलों को अलर्ट जारी किया है। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से सतर्कता का आह्वान किया है। अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में ही लोग घर से बाहर निकलें। नदी-नालों से दूर रहें। 

स्वीप प्लान-2 के संबंध में होने वाली बैठक स्थगित

खंडवा (12 जुलाई) -  उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र सिंह कवचे ने बताया है कि सोमवार 15 जुलाई को स्वीप प्लान-2 के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई थी, जो अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। बैठक की आगामी तिथि एवं समय पृथक से अवगत कराया जायेगा।   

मकान नहीं बनाने पर डूब प्रभावितों को आवंटित प्लाट निरस्त होंगे

खंडवा (12 जुलाई) -  महाप्रबंधक एन.एच.डी.सी. ने ओंकारेश्वर परियोजना के सभी डूब प्रभावितों को सूचित किया है कि जिन प्रभावितों को इनपुन एवं छैगाँवमाखन में प्लाट आवंटन किया गया है, वे उन प्लाटों पर तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ करें, क्योंकि डूब प्रभावित परिवार जिन्हें अभी तक प्लाट नहीं दिया गया है, उनके द्वारा इनपुन एवं छैगाँवमाखन पुनर्वास स्थल पर भी प्लाट की माँग की जा रही है। इन पुनर्वास स्थलों पर पूर्व में डूब प्रभावितों को विगत् 4-5 वर्ष पूर्व प्लाट आवंटित किये गये है परंतु उनके द्वारा अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि इनको मकान निर्माण हेतु प्लाट की आवश्यकता नहीं है। इनके आवंटन को निरस्त कर जो डूब प्रभावित इनपुन एवं छैगाँवमाखन में वर्तमान में भवन निर्माण हेतु प्लाट की माँग कर रहे हैं, उन्हें आवंटित कर दिया जावेगा।

वर्ग एक में चयनित संविदा शाला शिक्षकों का प्रशिक्षण 15 जुलाई से 

खंडवा (12 जुलाई) -  शिक्षा महाविद्यालय खंडवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय शिक्षा महाविद्यायल खंडवा में संविदा शाला शिक्षक वर्ग 01 का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के सभी जिलों में अर्थशास्त्र व वाणिज्य विषयोें में चयनित नवनियुक्त संविदा शाला शिक्षक वर्ग 01 का 10 दिवसीय आवासीय इण्डक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें वाणिज्य विषय के 38 तथा अर्थशास्त्र विषय के 99 प्रशिक्षणार्थियों के सम्मिलित होने की जानकारी है। प्रशिक्षण का शुभारंभ 15 जुलाई को दोपहर एक बजे कलेक्टर नीरज दुबे द्वारा किया जायेगा। प्रशिक्षण हेतु राज्य शिक्षा केन्द्र मध्यप्रदेश भोपाल से 2 पर्यवेक्षक पी.के.त्रिपाठी  तथा बृजेश सक्सेना संपूर्ण प्रशिक्षण अवधि में उपस्थित रहकर मार्गदर्शन देंगे। वाणिज्य विषय के प्रशिक्षकों में रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा के अनिल गीते वरिष्ठ व्याख्याता, व्याख्याता खालवा श्री भारद्वाज, वरिष्ठ अध्यापक नेहरू उच्चतर माध्यमिक शाला खंडवा श्री महाजन तथा व्याख्याता ओंकारेश्वर श्री दुबे नियुक्त किये गये हैं। अर्थशास्त्र विषय हेतु श्रीमती सुधा दुबे व्याख्याता एम.एल.बी. खंडवा, श्रीमती अग्रवाल उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा, श्रीमती अंजु त्यागी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजकुंड, तथा मनेन्द्र तिवारी हरसूद व संजय गणवीर वरिष्ठ अध्यापक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावर को नियुक्त कर प्रशिक्षण का कार्य सौंपा गया है। प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को कक्षा 11वीं एवं 12वीं की विषयवस्तु के साथ-साथ शाला संचालन की प्रमुख प्रक्रियाएँ,शिक्षण विधियाँ व शिक्षा विभाग में संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं संबंधी जानकारी भी प्रदान की जावेगी। प्रशिक्षण अवधि में सभी प्रशिक्षणार्थियों को एक-एक शाला भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत खंडवा नगर में उत्कृष्ट विद्यालय व एक अन्य अशासकीय संस्थाओं में भी उनके दैनिक संचालन प्रक्रिया से अवगत करवाने हेतु भेजा जावेगा। इस हेतु भण्डारी पब्लिक स्कूल, एमजी.एम. स्कूल, बालविहार, स्काॅलर्सडेन, सेंट जोन्स पब्लिक स्कूल, बेंस पब्लिक स्कूल, व सरस्वती शिशु मंदिर आनंद नगर का चयन किया गया है। पुरूष प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्रावास में तथा महिला प्रशिक्षार्थियों के लिये महिला छात्रावास में व्यवस्था की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: