जिले मंें 528.4 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज
जिले में अब तक 528.46 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है जबकि उक्त अवधि में गतवर्ष 125.6 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई थी। शुक्रवार 12 जुलाई को जिले में 3.8 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई है। ज्ञातव्य हो कि जिले की सामान्य वर्षा 1133.8 मि0मी0 है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलों में स्थापित वर्षामापी यंत्रों में तहसीलवार अब तक दर्ज की गई वर्षा की जानकारी इस प्रकार से है। विदिशा तहसील में 512.6 मि0मी0, बासौदा में 732.8 मि0मी0, कुरवाई में 539 मि0मी0, सिरोंज में 293 मि0मी0, लटेरी में 346 मि0मी0, ग्यारसपुर में 617 मि0मी0, गुलाबगंज में 690 मि0मी0 और नटेरन में 497 मि0मी0 वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
स्वच्छता मिशन की बैठक 15 को
कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा की अध्यक्षता में निर्मल भारत अभियान अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 15 जुलाई को आयोजित की गई है यह बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में दोपहर दो बजे से प्रारंभ होेगी। समिति के सचिव एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री शशिभूषण सिंह ने बैठक एजेण्डा के संबंध में बताया कि प्रथम त्रैमास लक्ष्यों की समीक्षा निर्मल ग्रामों के प्रस्तावों पर चर्चा, मर्यादा अभियान के तहत एनजीओ द्वारा सम्पादित कार्यो का अनुमोदन, इन्दिरा आवासों में शौचालयों का निर्माण एवं अभियान तहत निर्मित होने वाले सामुदायिक स्वच्छता परिसर के कार्य इत्यादि शामिल है।
प्रवेश हेतु निःशक्तजनों की सूची उपलब्ध करायंे
जिले के शासकीय एवं अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं में निःशक्त छात्र-छात्राओं को प्रवेश हेतु शासन द्वारा विशेष पहल की गई है के परिप्रेक्ष्य में जनपद एवं निकायवार निःशक्तजनों की सूची सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आमंत्रित की गई है ताकि निःशक्तजनों का सुविधापूर्वक स्कूलों में दाखिला कराया जा सकें। सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री सी0एल0पंथारे ने बताया है कि दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित, मानसिक मंदबुद्धि निःशक्त छात्र-छात्राओं के लिए 20 शासकीय संस्थाएं, 41 अनुदान प्राप्त और 25 निराश्रित निधि से संचालित स्कूलों में दाखिला कराया जायेगा। उन्होंने संस्थाओं में प्रवेश दिलायें जाने हेतु निःशक्त छात्र-छात्राओं के नाम, उनके माता-पिता, अभिभावक का नाम, पता एवं मोबाइल नं0 सहित सूची सामाजिक न्याय विभाग कार्यालय में शीघ्र उपलब्ध करायें जाने की अपेक्षा निकायों एवं जनपदों के अधिकारियों से व्यक्त की है।
उन्नयन स्कूलों के लिए पदों का सृजन
स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा जिले के जिन स्कूलों का वर्ष 2012-13 एवं 2014 में उन्नयन किया गया है उन स्कूलों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के आयुक्त ने नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने ततसंबंधी जानकारी देते हुए बताया है कि उन्नयन हुए हाई स्कूलों के प्रत्येक विद्यालय के लिए नौ पद एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के लिए 18 पद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृत किए गए है। वर्षवार जिन स्कूलों का उन्नयन किया गया है उनमें वर्ष 2012-13 में शासकीय हाई स्कूलों का हायर सेकेण्डरी में तदानुसार शा0हाई स्कूल कन्या मंडी बासौदा, शा0हाई स्कूल नौघई, शा0हाई स्कूल धामनोद, शा0हाई स्कूल मानोरा, शा0हाई स्कूल गरेठा, शा0हाई स्कूल सेऊ, शा0हाई स्कूल बिछिया, शा0हाई स्कूल महूठा, शा0हाई स्कूल रूसल्लीसाहू और शा0हाई स्कूल खमतला एवं शा0हाई स्कूल कुंआखेड़ी शामिल है। वर्ष 2012-13 में माध्यमिक शाला से हाई स्कूल में उन्नयन किए गए है उनमें शा0मा0शाला0फरीदपुर, शा0मा0शाला0 इन्दरवास, शा0मा0शाला0 माधवगंज क्रमांक-एक, शा0मा0शाला0 डंगरबाडा, शा0मा0शाला0 आमखेड़ा कालू शामिल हंै इसके अलावा वर्ष 2013-14 में जिन शासकीय हाई स्कूलों का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन किया गया है उनमें शा0हाई स्कूल बागरी, शा0हाई स्कूल सोंठिया, शा0हाई स्कूल करारिया, शा0हाई स्कूल सतपाड़ासराय, शा0हाई स्कूल सीहोद, शा0हाई स्कूल खामखेड़ा, शा0हाई स्कूल घटेरा, शा0हाई स्कूल सुमेरदांगी, शा0हाई स्कूल ऊहर, शा0हाई स्कूल दीपनाखेड़ा, शा0हाई स्कूल भगवंतपुर, शा0हाई स्कूल घटवार और शा0हाई स्कूल पठारी एवं शा0हाई स्कूल उनारसीकलां का उन्नयन किया गया है।
18 निःशक्तजनों को निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी
विदिशा निकाय एवं जनपद क्षेत्र के ऐसे मानसिक एवं बहु निःशक्तजन जिनके पास निःशक्तता का प्रमाण पत्र नही है उनके लिए शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विशेष शिविर आयोजित किया गया था। बड़जात्या शिशु मंदिर स्कूल में सम्पन्न हुयें इस शिविर में 44 निःशक्तजनों का पंजीयन किया गया था जिसमें 37 ग्रामीण क्षेत्र के व सात निकाय क्षेत्र के थे चिकित्सकों के द्वारा परीक्षण उपरांत 18 निःशक्तजनों को मौके पर निःशक्तता प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए वही शेष अन्य के लिए मेडीकल बोर्ड के अनुमोदन उपरांत निःशक्तता प्रमाण पत्र प्रदाय करायें जाने का आश्वासन दिया गया। शिविर में सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री सी0एल0पंथारे, विदिशा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस0एस0सिंह के अलावा निकाय एवं जनपद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
व्यापारियों के लिए आॅन लाइन विवरण पत्र देना अनिवार्य
एक करोड़ या इससे अधिक वार्षिक टर्न ओव्हर वाले व्यावसाईयों के लिए वाणिज्यकर विभाग की बेवपोर्टल https://mptax.mp.gov.in के माध्यम से आॅन लाइन विवरण पत्र प्रस्तुत करने की अनिवार्यता की गई है। जिला वाणिज्यिक कर अधिकारी ने बताया कि एक अपै्रल 2013 से प्रभावशील संशोधित नियमानुसार विभाग की बेवपोर्टल पर आॅन लाइन रिटर्न प्रस्तुत करने की सीमा में परिवर्तन किया गया है जिसके अनुसार एक अपै्रल 2013 से एक करोड़ या इससे अधिक टर्न ओव्हर (जिनका वित्तीय वर्ष 2012-13 में सकल टर्न ओव्हर एक करोड़ से अधिक हो उन्हंे अपना विवरण विभागीय पोर्टल पर देना अनिवार्य होगा। मैन्युअल विवरण पत्र मान्य नही होंगे। आॅन लाइन अंकित करने में विदिशा वृत्त के पंजीयत व्यवसाईयों को किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर वे वाणिज्यिकर कार्यालय विदिशा वृत्त से अथवा कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07592-250711 पर या फिर विभागीय टोल फ्री नम्बर 18002330440 पर सम्पर्क कर सकते है।
पार्षद पद का परिणाम घोषित
सिरोंज नगरपालिका के वार्ड-7 के लिए हुए चुनाव परिणामों की घोषणा सिरोंज के रिटर्निंग आफीसर श्री राकेश शर्मा के द्वारा कर दी गई है घोषणा परिणाम के अनुसार श्रीमती माया संजय यादव को विजयी घोषित किया गया है। ज्ञातव्य हो कि मतो की गणना के उपरांत श्रीमती माया संजय यादव को 615 मत प्राप्त हुए थे वही श्रीमती शीबा शाहिद को 199 मत प्राप्त हुए थे। विभिन्न कारणों से 18 मत निरस्त हुए है। वार्ड-7 के कुल 1112 मतदाताओं में से 832 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था।
वीडियो कान्फ्रेन्स से चुनावी तैयारियों का जायजा
निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों द्वारा शुक्रवार को वीडियों कान्फ्रेंसिग के माध्यम से चुनावी तैयारियों का जायजा लिया गया वही आयोग के नवीन दिशा निर्देशों की जानकारी संबंधितों द्वारा दी गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम0बी0ओझा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के परिपे्रक्ष्य में जिले में सम्पादित किए जा रहे कार्यो की बिन्दुवार जानकारी दी। जिसमें मतदान केन्द्रांे के गठन, कानून व्यवस्था, संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की चैकस निगरानी, फोटो परिचय पत्र, ईव्हीएम की तैयारियों के अलावा निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रूप से सम्पादित करायें जाने के उद्वेश्य से गठित की गई विभिन्न समितियां इत्यादि शामिल है। एनआईसी के कक्ष में इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जयप्रकाश शर्मा, एसडीएम द्वय श्री अविनाश तिवारी और एस0सी0शर्मा के अलावा समस्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार और एनआईसी के डीआईओ श्री एम0एल0अहिरवार मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें