व्यवसाइयों की डीम्ड असेसमेन्ट की सुविधा
खंडवा (16 जुलाई) - मध्यप्रदेश शासन, वाणिज्यक कर विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर रूपये 10 करोड़ तक के टर्न ओवर वाले व्यवसाइयों को वर्ष 2010-11 की अवधि के लिये डीम्ड असेसमेन्ट की सुविधा प्रदान की गई है। ऐसे व्यवसाइयों को निर्धारित प्रारूप ’’क’’ ’’ख’’ ’’ग’’ में आवेदन पत्र संबंधित कर निर्धारक अधिकारी, (जिसके समक्ष वर्ष 2010-11 का कर निर्धारण प्रकरण लम्बित है) के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य है। आवेदन प्रस्तुत करनें की स्थिति में ऐसे व्यवसाइयों का वर्ष 2010-11 के लिये वेट केन्द्रीय सरकार विक्रयकर एवं प्रवेशकर अधिनियम के अन्तर्गत कर निर्धारण होना मान्य किया जावेगा। अधिसूचना एवं निर्धारित आवदेन पत्र के प्रारूप विभाग की वेब साईट https://www.mptax.mp.gov.in पर उपलब्ध है।
वोटिंग मशीन की प्रथम स्तरीय जाँच आज
खंडवा (16 जुलाई) - विधानसभा निर्वाचन 2013 के लिये भारत निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार ई.वी.एम. की प्रथम स्तरीय जाँच का कार्य आज दिनांक 17 जुलाई को प्रातः 11.00 बजे से निर्वाचन कार्यालय सामान्य खंडवा में किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे ने जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों से 2-2 अभिकर्ता नियुक्त करने एवं उपस्थित रहने के लिये अनुरोध किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र सिंह कवचे ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार ई.वी.एम. के प्रथम स्तरीय जांच के कार्य में मोबाईल लाने की अनुमति नहीं होगी।
बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 100 रुपय्ो एवं य्ााताय्ाात संबंधी निय्ामों के उल्लंघन पर अर्थ-दण्ड 500 रुपय्ो
खंडवा (16 जुलाई) - राज्य्ा शासन ने आज मोटरय्ाान अधिनिय्ाम १९८८ की संबंधित धाराओं में प्रदत्त शक्तिय्ाों को प्रय्ाोग में लाते हुए मोटरय्ाान तथा य्ााताय्ाात से संबंधित किसी अन्य्ा विधि के अन्य्ा उपबंधों का उल्लंघन करने तथा बिना हेलमेट के वाहन चलाने के संबंध में संशोधन करते हुए आदेश जारी किय्ो हैं। ए.आर.टी.ओ. सुनील गौड़ ने बताया है कि अब बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर १॰॰ रुपय्ो का अर्थ दण्ड तथा मोटरय्ाान और य्ााताय्ाात के अन्य्ा निय्ामों का उल्लंघन करने पर ५॰॰ रुपय्ो का अर्थ दण्ड लिय्ाा जाय्ोगा।
उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदा हेतु दी सहायता राशि
खंडवा (16 जुलाई) - उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदा में राहत हेतु राजीव गाँधी शिक्षा मिशन एवं कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सहायता राशि का डिमाण्ड ड्राफ्ट कलेक्टर नीरज दुबे को सौंपा गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा राजेश गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में कुल एक लाख एक हजार एक सौ रूपये का डी.डी. सौंपा गया है। इस प्रकार राजीव गाँधी शिक्षा मिशन के डी.पी.सी. पी.एस.सोलंकी एवं विभाग के अन्य कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 35 हजार रूपये का डिमाण्ड ड्राफ्ट आज कलेक्टर नीरज दुबे को सौपा गया।
कलेक्टर ने की जनसुनवाई
खंडवा (16 जुलाई) - आज कलेक्टर नीरज दुबे ने जनसुनवाई के दौरान आवेदकों की समस्या को सुना तथा संबंध्िात विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल, नगर निगम आयुक्त एसआर.सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में आई मीनु खराले ने कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत होकर कहा साहब मेरे पति संजय खराले पंधाना उप स्वास्थ्य केन्द्र में भृत्य के पद पर सेवारत् थे। गत् 16 अगस्त, 2011 को ट्रेन दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई है। आज दो साल बीत जाने के पश्चात् भी मुझे ना तो अनुकंपा मिली है ना विभाग की ओर से सहायता राशि प्राप्त हुई है। कलेक्टर नीरज दुबे ने आवेदिका की बात को गंभीरता से लिया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुये पूछा दो वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रकरण पेंडिंग क्यों है? उन्होंने तत्काल प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिये। इसी प्रकार कलेक्टर नीरज दुबे ने जनसुनवाई में आज 120 आवेदन प्राप्त किये। कलेक्टर द्वारा प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभाग की ओर त्वरित कार्यवाही के लिये प्रेषित किया गया तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि प्रकरण पर की कार्यवाही से आवेदक एवं कार्यालय कलेक्टर को अवगत भी करायें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें