टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर ( 30 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 30 जुलाई 2013

टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर ( 30 जुलाई )

शहीदों का सम्मान करना हमारी संस्कृति है: कलेक्टर डाॅ. सुदाम खाडे
  • शहीद श्री नरेन्द्र मोहन झां के माता पिता को सहायता राशि सौंपी, टी.एल.की बैठक संपन्न


टीकमगढ़, 30 जुलाई 2013 । कलेक्टर डाॅ. सुदाम खाडे ने कहा कि शहीदों का सम्मान करना हमारी संस्कृति है । उन्होंने कहा कि हमारे जांबाज सिपाहियों ने हमेशा मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया है। आपने कहा हमारे शहीदों और उनके परिजनों को सम्मानित कर हम स्वयं गौरवांन्वित महसूस करते हैं । उन्होंने कहा यह हमारा कत्र्तव्य है कि हम श्हीदों के परिजनों को सहयोग करें। डाॅ. खाडे ने आज टी.एल. की बैठक के दौरान शहीद श्री नरेन्द्र मोहन झां के माता-पिता को मुख्यमंत्री कारगिल सहायता कोष से दस लाख रूपये की अनुगृह अनुदान राशि का चैक प्रदान करने के उपरांत ये विचार व्यक्त किये । उल्लेखनीय है कि शहीद श्री नरेन्द्र मोहन झां 39वीं बटालियन केन्दीय रिजर्व पुलिस बल जिला नारायणपुर (छ.ग.) निवासी ग्राम-सुनवाहा तहसील एवं जिला-टीकमगढ़ (म.प्र.) ने सैनिक कार्यवाही में 29 जून 2010 को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में नक्सलियों से संघर्ष करते हुए अपनी जान न्योछावर की थी । श्री नरेन्द्र मोहन झां की मृत्यू हो जाने के फलस्वरूप उनकी माताजी श्रीमती बैजन्ती झां एवं पिताजी श्री छिद्दू झां को म.प्र. शासन द्वारा मुख्यमंत्री कारगिल सहायता कोष से दस लाख रूपये की अनुगृह अनुदान राशि राज्य सैनिक कल्याण (म.प्र.) के माध्यम से प्रदान की गई है । इस अवसर पर एस.डी.एम. श्री एम.एस. मालवीय, डिप्टी कलेक्टर श्री एफ.डी. जाधव, सी.एम.एच.ओ.डाॅ.ए.के. गुप्ता, ई.ई.पी.एच.ई. श्री महेन्द्र सिंह, आर.ई.एस. श्री जे.पी.रोहित, डी.एस.ओ.श्री बी.एल.शर्मा, डी.आर.सी.एस. श्री अखिलेश जैन, जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ.आर.एन.नीखरा, एल.बी.एम. श्री सी.एस. चैहान, डी.एम. लोक सेवा गारंटी श्री के.आर. झा, जिला आबकारी अधिकारी श्री अभिषेक तिवारी, सहायक संचालक ओ.बी.सी. श्री राजकुमार बुंदेला, जिला रोजगार अधिकारी श्री डी.के.सिंह, सहायक संचालक उद्यान श्री एस.एस.कुशवाहा तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच प्रारंभ 

टीकमगढ़, 30 जुलाई 2013 । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन के दौरान लगने वाली इलेक्ट्रानिक मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच आज प्रारंभ की गई । इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी डाॅ. सुदाम खाडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री शिवपाल सिंह, वेयर हाउस प्रभारी श्री एम.एस. मालवीय एवं श्री एस.एस.शर्मा, ई.वी.एम.प्रभारी श्री हरीश अवस्थी, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री इब्राहिम खां एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे । साथ ही राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि स.पा. से श्री स्माईल खां, भाजपा से श्री प्रत्येन्द्र सिंघई तथा भा.रा.कां. से श्री देवेन्द्र नापित उपस्थित रहे । मशीनों की जांच इंजीनियर श्री वी.दुर्गाप्रसाद, श्री जीसूर्य कुमार तथा श्री के.दुर्गाप्रसाद द्वारा की जा रही है । इनके द्वारा जिले में लगने वाली सभी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की जांच की जायेगी । यह कार्य पूर्ण सुरक्षा एवं पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है ।

इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी 6 अगस्त से,  बैठक संपन्न

टीकमगढ़, 30 जुलाई 2013 । इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी का जिला स्तरीय आयोजन 6 से 8 अगस्त 2013 तक किया जायेगा । यह प्रदर्शनी उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टीकमगढ़ में आयोजित की जायेगी । इसके सफल आयोजन हेतु आज बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर डाॅ. सुदाम खाडे की अध्यक्षता में यह बैठक आज प्रातः जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई । डाॅ. खाडे ने इस हेतु सभी संबंधित विभागों को समय सीमा में कार्य करने हेतु निर्देशित किया । उन्होंने जिला स्तरीय इस विज्ञान प्रदर्शनी को गरिमामय तरीके से संपन्न कराने हेत अगल-अगल कार्य हेतु समितियों के गठन के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये । आयोजन के संबंध में आवास, भोजन एवं प्रदर्शनी स्थल का अवलोकन कर संबंधित शालाओं के प्राचार्यों एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया । जिला स्तरीय इस विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित 5 प्रतिशत माॅडल सीधे 10 एवं 11 अगस्त को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, होशंगाबाद में भाग लेने हेतु 9 अगस्त को टीकमगढ़ से रवाना होंगे ।

जन सुनवाई में आज 44 आवेदकों की समस्यायें निराकृत, शाम तक 188 आवेदन प्राप्त हुए

टीकमगढ़, 30 जुलाई 2013 । राज्य सरकार के निर्णयानुसार आमजनों की शिकायतों व समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम क्रियान्वित होता है। जिसमें जिला मुख्यालय से लेकर विकासखण्ड मुख्यालय तक के कार्यालयों में संबंधित अधिकारी मंगलवार को प्रातः 11 बजे से एक बजे तक मौजूद रहकर वहां उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति से भेंट कर समस्यायें सुनते हंै और निपटारा करते है। इसी क्रम में कलेक्टर डाॅ. सुदाम खाडे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी एवं संबंधित अधिकारियों ने आज जनसुनवाई में 44 आवेदकों की समस्यायंे सुनी और मौके पर उनका निराकरण किया। आज 188 आवेदन जनसेवा केन्द्रे में प्राप्त हुए हैं। इन सभी आवेदनों को कम्प्यूटर में दर्ज कर संबंधित विभागों तक भेजा जाकर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा। 

आज की औसत वर्षा

टीकमगढ़, 30 जुलाई 2013 । अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिले की औसत वर्षा 27.4 मि.मी. दर्ज की गयी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार आज वर्षामापी केन्द्र टीकमगढ़ में 19 मि.मी., बल्देवगढ़ में 22 मि.मी., जतारा में 40 मि.मी., पलेरा में 50 मि.मी, निवाड़ी में 24 मि.मी., पृथ्वीपुर में 27 तथा ओरछा में 10 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार एक जून 13 से आज तक जिले में 597.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें वर्षामापी केन्द्र टीकमगढ़ में 744 मि.मी., बल्देवगढ़ में 349 मि.मी., जतारा में 555 मि.मी., पलेरा में 744 मि.मी., निवाड़ी में 695 मि.मी., पृथ्वीपुर में 548 मि.मी. तथा ओरछा में 551 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: