पुलिस को जबरदस्ती चूमा, पहुंची जेल ! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 जुलाई 2013

पुलिस को जबरदस्ती चूमा, पहुंची जेल !


अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में अपने घर आए एक पुलिसकर्मी को उसकी इच्छा के विरुद्ध शराब के नशे में चूमने के बाद एक 62 वर्षीय महिला को हिरासत में ले लिया गया। अमेरिकी समाचार पत्र 'द सन' में बुधवार को प्रकाशित रपट के अनुसार, अपने पड़ोसी के साथ हुए झगड़े में बुलाए गए पुलिस अधिकारी की नाक पर पेगी हिल ने जबरन चुंबन ले लिया।


हिल से दूर हटते हुए पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर अपनी नाक पर लग गए लार को साफ किया और हिल के हाथ बांधकर ले गया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, "उसने उसे बुलाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध उसकी नाक चूम ली.. वह उससे दूर हटा, अपनी नाक पर लगी लार पोंछी, उसे हिरासत में लेने का प्रयास किया, जिस पर खुद को छुड़ाने लगी।" हिल ने अपने शराब पीए हुए होने को स्वीकार किया तथा अब उन्हें 19 जुलाई को अदालत का सामना करना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: