नेल्सन मंडेला की सेहत में लगातार सुधार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 23 जुलाई 2013

नेल्सन मंडेला की सेहत में लगातार सुधार


nelson mandela
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति और रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है लेकिन उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। यह जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता मैक महाराज ने कहा, "मंडेला की हालत अभी भी नाजुक है लेकिन उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।" महाराज का यह बयान सोमवार को राष्ट्रपति जैकब जुमा द्वारा मंडेला की सेहत का जायजा लेने के बाद आया है।

महाराज ने कहा, "जूमा ने मंडेला को पूरे देशवासियों के प्यार और समर्थन का भरोसा दिलाया है।" यह 18 जुलाई को मंडेला के 95वें जन्मदिन के बाद उनकी सेहत की पहली आधिकारिक जानकारी दी गई है।  महाराज ने कहा, "18 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति के जन्मदिन पर इस साल का सबसे बड़ा जश्न मनाया गया, जिसके लिए कई लोग आगे आए और मंडेला के सम्मान में सामुदायिक कार्यो में हिस्सा लिया।"

कोई टिप्पणी नहीं: