मगध महिला कॉलेज में छात्राओं को जिम की सुविधा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जुलाई 2013

मगध महिला कॉलेज में छात्राओं को जिम की सुविधा

पटना के मगध महिला कॉलेज में अब लड़कियों को सेहत दुरुस्त रखने के लिए जिम की सुविधा मिलेगी। पहले जिम की सुविधा केवल खेलकूद में भाग लेने वाली लड़कियों के लिए उपलब्ध थी, जिस कारण अन्य छात्राओं में रोष था। महाविद्यालय के खेलकूद विभाग की प्रभारी मिताली मिश्रा कहती हैं कि नए सत्र से जिम में प्रशिक्षक भी आ जाएंगे, उसके बाद जिम का संचालन ठीक ढंग से हो पाएगा। उन्होंने कहा कि जिम जाने की इच्छुक छात्राओं को एक विशेष कार्ड जारी कराया जाएगा, जिसके आधार पर उन्हें जिम में प्रवेश मिलेगा। 

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष सितंबर महीने में महाविद्यालय में जिम का उद्घाटन किया गया था। जिम में उपलब्ध मशीनों और सामग्रियों की देखरेख का जिम्मा और संचालन का दायित्व खेलकूद विभाग को सौंपा गया था।  छात्राआंे को शिकायत थी कि जिम की सुविधा केवल खेलकूद में भाग लेने वाली छात्राओं को दी जाती है। महाविद्यालय की प्राणीशास्त्र की छात्रा संगीता कहती हैं कि महविद्यालय का नियम सभी छात्राओं के लिए एक समान होना चाहिए, लेकिन यहां भेदभाव बरता जाता है। 

उन्होंने बताया कि जिम की सुविधा सभी छात्राओं को देने के लिए कई बार छात्राओं ने प्राचार्य से बात भी की थी, परंतु अब तक सभी छात्राओं को यह सुविधा नहीं मिल पाई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: