कच्चे तेल की कीमत बढ़कर 102 डॉलर प्रति बैरल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 जुलाई 2013

कच्चे तेल की कीमत बढ़कर 102 डॉलर प्रति बैरल


पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएस) द्वारा शुक्रवार को जारी दरों के अनुसार भारतीय बास्केट के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत चार जुलाई को बढ़कर 102.82 डॉलर प्रति बैरल हो गई। यह पिछले कारोबारी दिवस तीन जुलाई को दर्ज मूल्य 102.69 डॉलर प्रति बैरल से अधिक है। रुपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत चार जुलाई को बढ़कर 6,178.45 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि तीन जुलाई को यह कीमत 6,171.67 रुपये प्रति बैरल थी। ऐसा डॉलर के संदर्भ में मूल्य में वृद्धि और रुपये के स्थिर रहने के कारण हुआ।

रुपये/डॉलर की विनिमय दर चार जुलाई को 60.09 रुपये/ डॉलर रही, जबकि इससे पिछले कारोबारी दिवस तीन जुलाई को यह 60.10 रुपये/डॉलर थी।

कोई टिप्पणी नहीं: