भूमि विवाद का जनता दरबार अब रविवार को
नरकटियागज, शिकारपुर थाना में अंचल कार्यालय और थाना के सहयोग से रविवार को आयोजित किया जाने वाला जनता दरबार अब शनिवार को नियमित तौर पर अपराह्न में आयोजित किया जाएगा। जिसमें अंचल अधिकारी नरकटियागंज अवध किशोर ठाकुर, अंचल निरीक्षक डाॅ. चन्द्रशेखर तिवारी और शिकारपुर थानाध्यक्ष रामनरेश पासवान शामिल होकर जनता के भू-विवादों का भरसक निपटारा का पूर्ण प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि नरकटियागंज में इसके पूर्व प्रत्येक रविवार की अपराह्न जनता दरबार का आयोजन होता रहा है। अब शनिवार को इसका आयोजन किये जाने से बाजार आने वाले ग्रामीण जनता दरबार में अपनी शिकायत दर्ज कराकर मामले का निबटारा करा सकेंगे।
जल जमाव से परेशानी
नरकटियागंज, नरकटियागंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 23 निवासी के अभिषेक ने नप अध्यक्ष को पत्र लिखकर जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की हैं। उन्होने नप अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा कि नाले में कचरा व बचे खुचंे निर्माण सामग्री के डाले जाने से वह अवरूद्ध हो गया है। जिसके कारण ब्रह्म स्थान ब्लाॅक रोड के की गली में रहने वाले लोगो को जलजमाव की समस्या से रूबरू होना पड़ रहा है। उन्होने शिकायत दर्ज कराई है कि महिला वार्ड पार्षद समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रही हैं।
सरकार की गलत नीति के विरूद्ध युंवा कांग्रेस का मशाल जुलूस
नरकटियागंज, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के आहवान पर 10 सूत्री मांगो को लेकर स्थानीय युवक कांग्रेस के वाल्मीकिनगर लोस अध्यक्ष दिनेश कुमार की अध्यक्षता में राज्य सरकार के गलत व युवा विरोधी नीति के विरूद्ध, नरकटियागंज के हाईस्कूल चैक स्थित शहिद प्रतिमा स्थल से मशाल जुलूस निकाली गयीं, जिसमें सरकार विरोधी नारे लगाये गये। यदि सरकार युवाओ की मांग पर ध्यान नहीं देगी तो 01 अगस्त 2013 को वाल्मीकिनगर युवा कांग्रेस कमिटी प्रदेश महासचिव और वाल्मीकिनगर प्रभारी रंजीत वर्मा के नेतृत्व में युवा विहार विधान सभा का घेराव करेंगे। जनहीत में सरकार युवाओ को नौकरी दे तथा अनुबंध पर नियुक्ति को नियमित करे। जुलूस में अमजद अली, अमीत वर्मा, अमित जाएसवाल, म.इसरार, सन्नी दूबे, अनीसुल रहमान, संतांेष कुमार महतांे और मकबूल आलम मुख्य रूप से शामिल हुए।
उर्दू विद्यालय में चोरी
नरकटियागंज शिकारपुर थाना अन्तर्गत सीतापुर बलुआ स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय उर्दू में विगत 9 जुलाई की रात्री ताला तोड़कर सात बोरा चावल, विद्यालय की पंजी व घण्टी चुरा ली गयी। इस बाबत विद्यालय के नियोजित शिक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने शिकारपुर थाना में एक आवेदन दिया है। शिकारपुर पुलिस ने चोरी के मामले में काण्ड संख्या 202/13 दर्ज कर मामले की छानबीन कर रहीं है।
दो बच्चो की पिटाई प्राथमिकी दर्ज
नरकटियागंज प्रखण्ड के मल्दहिया पोखरिया गाँव में सुलेश्वर यादव के पुत्र शत्रुघ्न यादव(7वर्ष) को जुगनू मियाँ, अब्दुल मियाँ एवं अब्दुर्रहमान ने अनायास मारना-पीटना शुरूकर दिया, इस बीच शोर सुनकर सुलेश्वर यादव ने जुगनू से पूछताछ करना चाहा तो सुलेश्वर की पिटाई भी कर, उसके जेब से 3000 रूपये जेब से निकाल ली गयी । घटना का कारण गाँव में बच्चो का आपसी विवाद बताया गया है। इस बाबत पुलिस ने सुलेश्वर के बयान पर जुगनू, अब्दुल मियां और अब्दुर्रहमान के विरूद्ध काण्ड संख्या 203/ दर्ज कर छानबीन कर रहीं है। दूसरी ओर शिकारपुर थाना के जयमंगलापुर गाँव में पुरानी रंजीश को लेकर हुई मारपीट में एक आठ वर्षीय बच्चा छोटू मिया पिता बारूद मिया जख्मी हो गया है। इस बाबत बारूद मियाँ ने जो आवेदन दिया है, उसके अनुसार ढोलन ठाकुर ने अपने करीब आधा दर्जन सहयोगियों के साथ छोटू को घेर कर मारा, बच्चा पिटाई से जख्मी हो गया।
-------------------------------------------
नरकटियागंज, स्थानीय युवा जद यु की एक बैठक युवा जद यु के प्रखण्ड अध्यक्ष संदीप उर्फ बबलू श्रीवास्तव के निवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें प्रखण्ड के एसएफसी में बिचैलियो एवं दलालों की मनमानी व धांधली पर विशष चर्चा की गयी। डिलरों को प्रत्येक माह नियमित आवंटन प्राप्त नहीं होने पर रोष प्रकट किया गयां। जिससे आम गरीब जनता को परेशानी होती है। प्रखण्ड अध्यक्ष बबलू व उपाध्यक्ष मनान अंसारी ने कहा कि डिलरों को नियत समय पर नियमानुसार राशन मिलना चाहिए। युवा जद यु ने प्रशासन को चेतावनी दिया है कि अनुमण्डल पदाधिकारी यदि एक माह में बिचैलियों पर कार्रवाई नहीं करते है तो पार्टी उग्र आंदोलन को बाध्य होगी । प्रखण्ड इकाई ने युवा जद यु के जिलाध्यक्ष के तौर पर दीपक सिंह के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया है। बैठक में नवीन श्रीवास्तव, दीपेन्द्र भारती,मसीहा आलम, सुरेन्द्र यादव, फैजान अहमद, सत्येन्द्र चैबे, वर्मा सर्राफ, मनीष राय, झुन्ना उपाध्याय एवं अनिश अहमद मुख्य रूप से शामिल हुए।
(अवधेश कुमार शर्मा)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें