बिहार में नट समुदाय की 6 लड़कियां सम्मानित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 जुलाई 2013

बिहार में नट समुदाय की 6 लड़कियां सम्मानित

बिहार में नट समुदाय की छह लड़कियों ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पास कर ली है। इन लड़कियों को संस्था 'अपने आप : वुमेन वल्र्डवाइड' ने सम्मानित किया। नट समुदाय की लड़कियों के पहले बैच के सम्मान समारोह में छात्राओं के अभिभावकों के अलावा सरकार, प्रशासनिक विभाग तथा शिक्षण संस्थानों की विभिन्न हस्तियां भी शामिल हुईं। समारोह में इन छात्राओं को उनके उस संघर्ष के लिए सम्मानित किया गया, जो उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए करना पड़ा। इन छात्राओं के साथ-साथ इनकी माताओं को भी सम्मानित किया गया। साथ ही, इन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि ये लड़कियां अपने समुदाय के लिए आदर्श बनेंगी।

'अपने आप' की निदेशक अभिलाषा कुमारी ने कहा, "हमें इस बात की बेहद खुशी है कि ये लड़कियां परीक्षा में अच्छे अंक लेकर सफल रही हैं। हम इस समुदाय को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और इनकी आजीविका के साधनों में सुधार लाने के लिए इनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमारी ठोस धारणा है कि शिक्षा के जरिये ये सदियों पुरानी कुप्रथाओं तथा वेश्यावृत्ति के चंगुल से छुटकारा पा सकेंगी और स्वावलंबी बन सकेंगी।"

स्वयंसेवी संस्था ने नट समुदाय की सोच में सकारात्मक बदलाव लाने और लड़कियों के जीवन स्तर में सुधार लाने के अपने प्रयास के तहत 10 से अधिक लड़कियों के एक समूह को सिमराहा के कस्तूरबा गांधी अवासिक बालिका विद्यालय में आठवीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त करने में सहायता की। बाद की कक्षाओं में भी संस्था ने इन लड़कियों की सहायता करना जारी रखी। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी अवासिक वालिका विद्यालय से आठवीं कक्षा में उत्तीर्ण लड़कियों को भी सम्मानित किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: