सभी पात्र निःशक्तों को योजनाओं का लाभ दिलांए-श्री नरवाल
- कलेक्टर ने की जनुसनवाई- 102 लोगों की सुनी समस्याएं
नीमच 9 जुलाई 2013,शासन द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से निःशक्तजनों के लिए योजनाओं का सभी पात्र निःशक्तजनों को लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। कार्यालयों और जनसुनवाई में प्राप्त निःशक्तजनों के आवेदनों का परीक्षण कर उन्हें भी तत्काल लाभ दिलाएं। यह निर्देश कलेक्टर श्री विकाससिंह नरवाल ने मंगलवार जनसुनवाई में सभी नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों को दिए। इस मौके पर 102 लोगों ने कलेक्टर से भेंट कर उन्हें अपनी समस्याएं सुनाई।रेवलीदेवली के रामेश्वर नागदा ने पुत्र को आत्म हत्या के लिए दुष्पे्ररित करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, पडदा के रामचन्द्र राठौर ने पुत्र द्वारा सम्पत्ति हडपने ,बारवाडिया की तौलाकुवंर राजपूत ने आंतक के बल पर कृषि भूमि हडपने , इन्दिरानगर नीमच की रमाबाई शर्मा ने मकान का कब्जा दिलाने, ग्वालदेवीया के पप्पुलाल ने मंदिर निर्माण का पंजीयन करने, सिगोंली की मांगीबाई नायक ने मकाने के चारांे ओर पत्थर की दीवार बनाने व मकान छिनने, धनेरियारोड नीमच के विष्णुप्रसाद शर्मा ने आम रास्ते का अतिक्रमण हटवाने एंव सिगोंली की सोनीबाई भील ने बंद पेशंन पुनःचालू करवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया । जनसुनवाई में अठाना के दिनेश ने नामंातरण करवाने, हनुमन्तिया के ओमप्रकाश ने पुलिया निर्माण का मुआवजा दिलाने, लोडकिया की सोहनबाई गायरी ने लडाई-झगडा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, बस स्टेण्ड नीमच के विकास गोयल ने सिगोंली रोड से अतिक्रमण हटाने, भगवानपुरा नीमचसिटी के ओमप्रकाश भाटी ने रूपये के अवैध वसूली करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, इन्दिरा नगर के मोहनलाल मेघवाल ने भाई द्वारा प्रताडित करने, मनासा की मंथरीबाई,कैलाश,भवंरलाल, केशूराम,शंकरलाल,गिरधारीलाल,आम रास्ते की भूमि से कब्जा हटवाने, खेडीमोहल्ला नीमचसिटी के हीरालाल मेघवाल ने जानबुझकर मकान को क्षतिग्रस्त करने, सेवा निवृत्त व्याख्याता एस एम कोठारी रिवाईज पेंशन दिलाने, डुलंगलावदा की शांतिबाई कुम्हार ने मानसिक रोक के उपचार हेतु आर्थिक सहायता स्वीकृत करने, एवं बराडा के ख्यालीराम बलाई ने पुत्री प्रियंका के विवाह पर सहायता दिलाने संबंधी आवेदन दिया। इसी तरह रामपुरा के सद्दामहुसैन, ग्राम जावी के मुकेश मेघवाल, नीमच की हसीनाबानो,सरवानिया महाराज के नन्दलाल पूर्बिया,नगरपालिका नीमच के सेवा निवृत्त भृत्य हीरालाल लालवानी,भगवानपुरा नीमच के देवीदास,नयागाॅव नीमच के लालसिंह जाट, सीआरपीएफ रोड नीमच के निरंचलजोशी भरभडिया के मांगीलाल,सेमली ईस्तमुरार के भेरूमेहतर, सुवावखेडा के मांगीलाल मेघवाल, राजीव नगर नीमच के असरफखान,बिसलवास सोनगरा के मोहनलाल ,सिद्धिविनायक कालोनी नीमच के देवेन्द्रश्खर्मा बृजेशशर्मा, एंव श्ेालेन्द्रशर्मा ग्राम दारू की साणीबाई, धारडी के शम्भूलाल,पिपलिया सिघांडिया के प्रभुलाल, एंव ढाबा के सागरमल ने भी अपनी समस्याएं कलेक्टर को सुनाई। इस मौके पर जिला पंचायत के सीईओ श्री डी एस रण्दा, भी उपस्थित थें।
जिले में अब तक 306 मि0मी0वर्षा दर्ज
नीमच 9 जुलाई 2013,जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 306.3 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई है,जबकि गत् वर्ष इस अवधि में औसत 36.9 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई थी। नीमच में 29.6 मि0मी0,जावद में 48.2 मि0मी0 एंव मनासा में 33 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष अब तक नीमच में 361.8 मि0मी0,जावद में 227.2 मि0मी0 एंव मनासा में 330 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई है। जिले में 9 जुलाई 2013 को प्रातः आठ बजे समाप्त हुए पिछले चैबीस घन्टों के दौरान 16.7 मि0मी0 औसत वर्षा हुई । नीमच 19 मि0मी0,जावद में 18.2 मि0मी0 एंव मनासा में 13 मि0मी0वर्षा दर्ज की गई है।
सैना भर्ती रैली के लिए नवयुवकों का प्रशिक्षण 13 से
नीमच 8 जुलाई 2013,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि, सभी नवयुवकों को जो सेना भर्ती रेैली झाबुआ में चयनीत हुए है। उन्हंे सूचित किया है,कि जो भी नवयुवक 28 जुलाई 2013 को महूं में होने वाली लिखित परीक्षा में सम्मिलित होगें उनके लिए कलेक्टर नीमच, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, मंदसौर और जिला शिक्षा अधिकारी नीमच के सहयोग से इन लिखित परीक्षा से संबंधित कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। सैना भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है। नीमच जिले के नवयुवकों के लिए कैंप का आयोजन 13 से 19 जुलाई 2013 तक किया जा रहा है। पूर्व में त्रुटिवश प्रािक्षण कार्यक्रम का आयोजन 13 जून 2013 से हो गया था।
प्रगणकों का प्रशिक्षण आज
नीमच 8 जुलाई 2013,छटवीं आर्थिक गणना के संबंध में चार्जस्तर पर प्रगणकों एंव सुपरवाईजरांे द्वारा किए गए कार्यो की गुणवत्ता हेतु प्रशिक्षण 10 जुलाई 2013 को जिला पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में दो सत्रों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम सत्र प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ होगा जिसमें ग्रामीण क्षैत्रों के प्रगणकों एंव सुपरवाईजरों को तथा दोपहर 3 बजे से शहरी क्षैत्र के प्रगणकों एंव सुपरवाईजरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
श्री जयंत प्रबंधक पद पर पदोन्नत
नीमच 8 जुलाई 2013, मध्यप्रदेश शासन वाणिज्य उद्योग और रोजगार विभाग मंत्रालय भोपला द्वारा जिला व्यापार एंव उद्योग केन्द्र नीमच में पदस्थ सहायक प्रबंधक श्री राजेन्द्र सिंह जयंत को प्रबंधक के पद पर पदोन्नत किया गया है। श्री जंयत की पदस्थापना पदोन्नति उपरांत प्रबंधक के पद पर जिला व्यापार एंव उद्योग केन्द्र नीमच में ही की गई है। उन्हे वरिष्ठता का लाभ 16 जुलाई 2012 से ही मिलेगा।
वैष्णोंदेवी की तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित
22 जुलाई को रवाना होगी विशेष ट्रेन
नीमच 9 जुलाई 2013,मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अगली विशेष ट्रेन 226 वृद्धजनों को लेकर 22 जुलाई 2013 को नीमच से वैष्णोंदेवी के लिए रवाना होगी तथा 26 जुलाई को वापस नीमच रेल्वे स्टेशन पहुचेगी। जिले के साठ वर्ष या इससे अधिक आयु के वृद्धजन निःशुल्क तीर्थ यात्रा पर जाने हेतु तहसील कार्यालयों में 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते है। ऐसे बुर्जुग जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक है वे अपने साथ एक सहायक भी ले जा सकेंगे। यात्रा के दौरान भोजन, चाय, नास्ता, पेयजल की व्यवस्था शासन की ओर से की जाऐगीं। आवेदक को आयकर दाता नही होने संबंधी शपथपत्र आवेदन के साथ देना होगा। कलेक्टर श्री विकास सिह नरवाल ने अधिकाधिक वृद्धजनेां से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वैष्णोदेवी की निःशुल्क यात्रा के लिए आवेदन करने का आग्रह किया है।
वैष्णोंदेवी की तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित
22 जुलाई को रवाना होगी विशेष ट्रेन
नीमच 9 जुलाई 2013,मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अगली विशेष ट्रेन 226 वृद्धजनों को लेकर 22 जुलाई 2013 को नीमच से वैष्णोंदेवी के लिए रवाना होगी तथा 26 जुलाई को वापस नीमच रेल्वे स्टेशन पहुचेगी। जिले के साठ वर्ष या इससे अधिक आयु के वृद्धजन निःशुल्क तीर्थ यात्रा पर जाने हेतु तहसील कार्यालयों में 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते है। ऐसे बुर्जुग जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक है वे अपने साथ एक सहायक भी ले जा सकेंगे। यात्रा के दौरान भोजन, चाय, नास्ता, पेयजल की व्यवस्था शासन की ओर से की जाऐगीं। आवेदक को आयकर दाता नही होने संबंधी शपथपत्र आवेदन के साथ देना होगा। कलेक्टर श्री विकास सिह नरवाल ने अधिकाधिक वृद्धजनेां से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वैष्णोदेवी की निःशुल्क यात्रा के लिए आवेदन करने का आग्रह किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें