टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर ( 11 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 जुलाई 2013

टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर ( 11 जुलाई )

वल्नरेवल मैपिंक एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की पहचान
  • पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त कार्यशाला संपन्न


टीकमगढ़, 11 जुलाई 2013 । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. सुदाम खाडे ने निर्देशित किया कि जिले में वल्नरेवल एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की स्थिति की जांच संबंधित अधिकारी स्वयं करें। उन्होंने कहा ऐसे मतदान केन्द्रों की मैपिंग कर सूची बना लें और एस.डी.एम., एस.डी.ओ.पी., आर.ओ. तथा संबंधित अधिकारी साथ में भ्रमण कर वहाँ की स्थिति की समीक्षा करें और वहाँ की समस्याओं का निराकरण करायें। डाॅ. खाडे ने वल्नरेवल मैपिंग संबंधी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त कार्यशाला में ये निर्देश दिये। इस अवसर पर एस.पी.श्री अमित सिंह भी उपस्थित रहे।  कार्यशाला को संबोधित करते हुए डाॅ. खाडे ने कहा कि पिछले निर्वाचन के दौरान जिन मतदान केंद्रों पर कम मतदान हुआ है उन मतदान केंद्रों को चिन्हित कर लिया जाये। साथ ही उन क्षेत्रों को चिन्हित करें, जहाँ लोग किसी कारणवश मतदान नहीं कर सके हैं। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, फर्नीचर, रैम्प की व्यवस्थायें सुनिश्चित कर ली जायें। उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन को सुचारू रूप से संपन्न कराये जाने के लिये सटीक कम्यूनिकेशन प्लान भी अभी से तैयार करें । डाॅ. खाडे ने कहा कि सभी वल्नरेवल एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की बिंदुवार समीक्षा करें तथा उसका निराकरण करायें। उन्होंने कहा जहाँ निराकरण स्थानीय स्तर पर संभव नहीं है वहाँ निराकरण का प्रस्ताव जिला स्तर पर भेंजे जिससे जहाँ उसका निराकरण किया जा सके। उन्होंने कहा यदि जिला स्तर पर भी उसका निराकरण संभव नहीं है तो उसे निर्वाचन आयोग को भेजा जायेगा।कार्यशाला में एस.पी. श्री अमित सिंह ने कहा कि पुलिस अधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर क्षेत्र में नियमित भ्रमण करें। उन्होंने कहा सभी अधिकारी अभी से से सतर्कता से कार्य करें यह जरूरी है। आपने कहा हमें निंरतर सतर्कता से भ्रमण करते हुए अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को हतोत्साहित करना है । उन्होंने कहा साथ ही समाज के अच्छे लोगों को प्रशासन का मित्र बनाना है जिससे वे निर्भय होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निवार्चन अधिकारी श्री शिवपाल सिंह, एस.डी.एम. निवाड़ी श्री अतेन्द्र गुर्जर, जतारा श्री आर.के.सिंह, टीकमगढ़ श्री एम.एस.मालवीय, एस.डी.ओ.पी., तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

जिला पंचायत की बैठक 15 को 

टीकमगढ़, 11 जुलाई 2013। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने बताया है कि जिला पंचायत की साामान्य सभा की बैठक 15 जुलाई 2013 को दोपहर 2 बजे से जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय पर अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहें।

प्रत्येक ए.एन.एम. अपने कार्य में दक्ष हो, कलेक्टर ने दिये निर्देश

टीकमगढ़, 11 जुलाई 2013 । कलेक्टर डाॅ. सुदाम खाडे ने निर्देशित किया कि प्रत्येक ए.एन.एम. तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने कार्य में पूर्णतः दक्ष हो यह सुनिश्चित किया जाये । उन्होंने कहा कि इस हेतु सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का पुनः गहन प्रशिक्षण करायें तथा इसके बाद उनकी परीक्षा भी करायें। उन्होंने कहा यह कार्य 15 अगस्त तक पूर्ण करायें । डाॅ. खाडे ने आज स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिये ।डाॅ. खाडे ने कहा कि सेक्टर आफीसर सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी जब भी संबंधित स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करें तो निरीक्षण पंजी में अपने सुझाव लिखें । उन्होंने कहा कि निरीक्षणकर्ता अधिकारी चेकलिस्ट के अनुसार अपने सुझाव लिखें तथा हस्ताक्षर भी करें । आपने कहा इसके पश्चात अगली बार जब निरीक्षण करने जायें तो उन सुझावों पर क्या अमल हुआ इस पर भी टिप्पणी लिखें । उन्होंने कहा इससे स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ कर्मचारियों को भी सीखने का मौका मिलेगा ।डाॅ. खाडे ने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला एवं बच्चे को सभी प्रकार के टीके समय पर लगाये जायें यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा इसके साथ ही टीकाकरण की यह जानकारी एम.सी.डी.एस. में दर्ज हो यह भी जरूरी है । इस अवसर पर सी.एम.एच.ओ. डाॅ. ए.के. गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. ए.के. जैन, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राजीव सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा किया जायेगा, मतदाताओं को जागरूक

टीकमगढ़, 11 जुलाई 2013 । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. सुदाम खाडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय साक्षरता मिशन अथार्टी के साथ मतदाताओं को जागरूक करने के लिये अनुबंध किया गया है । यह अनुबंध होने से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन भारत निर्वाचन आयोग से साथ भागीदार (पार्टनर) मान्य किया गया हैं । इससे राष्ट्रीय साक्षरता मिशन की संस्था, अधिकारी, सदस्य राष्ट्रीय, साक्षरता मिशन के कार्य के साथ-साथ मतदाता जागरूकता एवं उनकी भागीदारी के लिये भी करेंगे ।  तदनुसार साक्षरता मिशन द्वारा एडल्ट लिटरेसी के पाठ्यक्रम में इलेक्टोरल लिट्रेसी के लिये मटेरियल थीम बनाना व शामिल करना, जन अभियान के समय इलेक्टोरल लिट्रेसी हेतु वातावरण बनाना एवं प्रचार-प्रसार करना, साक्षरता मिशन के अभियान में प्रजातंत्र, चुनाव प्रक्रिया, मतदाता का पंजीयन, इथिकल वोटिंग का कार्य शामिल किया जाना, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्य में सहायता करना, बी.एल.ओ. की पहचान तथा बी.एल.ओ. के कार्य मतदाता पंजीयन के लिये मदद करना, मतदाता साक्षरता के लिये तकनीकी सलाह, सहायता करना तथा विभिन्न गतिविधियों को डिजाइन कर लागू करवाना तथा सूचना एवं सामग्री का आदान-प्रदान करने का कार्य भी किया जायेगा।  

आज की औसत वर्षा

टीकमगढ़, 11 जुलाई 2013 । अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिले की औसत वर्षा 20.1 मि.मी. दर्ज की गयी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार आज वर्षामापी केन्द्र टीकमगढ़ में 13 मि.मी., बल्देवगढ़ में 2 मि.मी., जतारा में 5 मि.मी., पलेरा में 50 मि.मी., निवाड़ी में 12 मि.मी., पृथ्वीपुर में 31 तथा ओरछा में 28 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार एक जून 13 से आज तक जिले में 311.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें वर्षामापी केन्द्र टीकमगढ़ में 374 मि.मी., बल्देवगढ़ में 136 मि.मी., जतारा में 190 मि.मी., पलेरा में 428 मि.मी., निवाड़ी में 411.6 मि.मी., पृथ्वीपुर में 337 मि.मी. तथा ओरछा में 305 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: