नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर ( 24 जुलाई ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 24 जुलाई 2013

नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर ( 24 जुलाई )

प्रभारी मंत्री श्री जैन आज नीमच आयेगें

neemach map
नीमच 24 जुलाई 2013,प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन 25 जुलाई 2013 को प्रातः9 बजे नीमच आएंगे,और सर्किट हाऊस पर आमजनों, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। वे प्रातः 11 बजे जीरन में जीरन-पिराना सडक के भूमिपूजन कार्यक्रम, दोपहर एक बजे नीमच में जिला स्तरीय अनुसूचित जाति सम्मेलन, अपरान्ह तीन बजे कलेक्टर कार्यालय में जिला योजना समिति की बैठक एंव रात्रि 8 बजे अग्रोहा भवन में लायन्स क्लब पदाधिकारियों के शपथ विधि समारोह में भाग लेने के बाद रात्रि 9 बजे उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे। 

जिले में अब तक 586 मि0मी0वर्षा दर्ज

नीमच 24 जुलाई 2013,जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 586.2 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई है,जबकि गत् वर्ष इस अवधि में औसत 214.9 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई थी। नीमच में 207.6 मि0मी0,जावद में 190 मि0मी0 एंव मनासा में 247.2 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष अब तक नीमच में 644.2 मि0मी0,जावद में 457.8 मि0मी0 एंव मनासा में 656.7 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई है। जिले में 24 जुलाई 2013 को प्रातः आठ बजे समाप्त हुए पिछले चैबीस घन्टों के दौरान 3.2 मि0मी0 औसत वर्षा हुई। नीमच में 0.2 मि0मी0, जावद में 9.2 मि0मी0,एंव  मनासा में कोई वर्षा दर्ज नही की गई है।                                   

योजना समिति की बैठक आज

नीमच 24 जुलाई  2013,प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन की अध्यक्षता में आज 25 जुलाई 2013 को अपरान्ह तीन बजे जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई है। जिला योजना अधिकारी श्री एस कुमार ने सभी जिला अधिकारियों से विभाग की अद्यतन जानकारी के साथ कलेक्ट्र्ेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में उपस्थित होने का आगृह किया  है। 

उप संचालक सामाजिक न्याय का दायित्व श्री सिह को 

नीमच 24 जुलाई 2013,कलेक्टर श्री विकाससिंह नरवाल द्वारा प्रशासकीय कार्य की सुविधा को दृष्टिगत् रखते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नीमच श्री राजेन्द्रसिंह को उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग का सम्पूर्ण प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: