सोनाक्षी को बचपन से पसंद है साड़ी पहनना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 जुलाई 2013

सोनाक्षी को बचपन से पसंद है साड़ी पहनना


अपनी ज्यादातर फिल्मों में साड़ियों में लिपटी हुई नजर आईं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं कि साड़ी पहनना उन्हें बचपन से पसंद है। एक साड़ी ब्रांड के लिए फोटोशूट के दौरान सोनाक्षी ने कहा, "मैं जब छोटी थी तभी से मां (पूनम सिन्हा) की साड़ियां पहना करती थी। मैंने अपनी मां को हमेशा साड़ी में देखा है और उनके पल्लू को लपेट कर साड़ी पहना करती थी। मुझे लगता है कि साड़ी सबसे खूबसूरत भारतीय परिधान है।"

अपनी पहली फिल्म 'दबंग' में साड़ी पहने नजर आने वाली सोनाक्षी कहती हैं कि उन्हें ठीक तरह से साड़ी पहनना नहीं आता। उन्होंने कहा, "मैं अपनी पहली ही फिल्म से साड़ी पहनती आ रही हूं, लेकिन कभी खुद से साड़ी नहीं पहनी। अब तक इतनी बार साड़ी पहन चुकी हूं तो लगता है कि साड़ी पहनने के तरीके को याद कर खुद से साड़ी पहन सकती हूं। हालांकि अभी तक मैंने कोशिश नहीं की है।"

वैसे 26 वर्षीया सोनाक्षी को इस बात की खुशी है कि उन्हें अच्छी तरह से साड़ी पहनने के लिए तारीफें मिलती हैं। उन्होंने कहा, "लोग सोचते हैं कि बड़ी और उम्रदराज महिलाएं ही साड़ी पहन सकती हैं। लेकिन इस उम्र में अच्छी तरह से साड़ी पहनने के लिए तारीफ पाकर मुझे खुशी होती है।"

कोई टिप्पणी नहीं: